Skip to main content

*चोरियों को अंजाम दे चुका गैस कटर गिरोह चढा पुलिस के हत्थे*मो सज्जाद बिहार ब्यूरो दरभंगा :—- जिला पुलिस को अंतर्राज्यीय गैस कटर चोरी गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता मिली है। गिरोह के सरगना धर्मेंद्र यादव सहित पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।बुधवार की देर शाम सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने एसएसपी कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी। श्री कुमार ने बताया कि यह गिरोह दरभंगा-मधुबनी सहित दिल्ली एवं अन्य राज्यों में चोरी की कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इन्होंने एक कार में ही गैस कटर मशीन फिट कर रखा था तथा विभिन्न प्रकार के औजारों का उपयोग बड़े से बड़े ताला को काटने में करते थे। इनके पास से मधुबनी के एक इलेक्ट्रॉनिक के दुकान में चोरी किये गए एलईडी टीवी, सीपीयू सहित कई उपकरण भी बरामद हुए हैं। गैस कटर मशीन फिट किया हुआ कार सहित बड़े से बड़े ताला को आसानी से काटने वाले कई औजार भी जब्त हुए हैं।इनकी गिरफ्तारी के सम्बंध में जानकारी देते हुए श्री कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब चार बजे अंधेरे में सिमरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत एनएच 57 के किनारे अवस्थित एक अंडा होल सेल के दुकान का ताला काटते सिमरी थाना की गश्ती टीम ने एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा। उक्त युवक की पहचान जिले के बिशनपुर थानाक्षेत्र के हरिचन्दा पंचोभ निवासी विनोद बैठा के पुत्र रौशन बैठा के रूप में की गयी। उक्त युवक की निशानदेही पर पुलिस ने मधुबनी जिले फुलपरास थानाक्षेत्र के बरही गांव से उक्त गांव के ही निवासी कारी यादव के पुत्र धर्मेंद्र यादव एवं कटिहार जिले के कछुआ थानाक्षेत्र के कछुआ निवासी अशोक राय के पुत्र दीपक राय को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के इनके घर की तलाशी ली गयी तो इनके पास से दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर एवं दिल्ली से चोरी किये गए कई सामानों की बरामदगी हुई।सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार गिरोह के सरगना धर्मेंद्र यादव का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है। दिल्ली में इसपर दो दर्जन से अधिक केस हैं और दिल्ली में कई बार जेल जा चुका है। इसपर दरभंगा में दो एवं मधुबनी में भी एक केस दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है, साथ ही साथ इनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी केलिए भी छापेमारी जारी है

*चोरियों को अंजाम दे चुका गैस कटर गिरोह चढा पुलिस के हत्थे*

मो सज्जाद बिहार ब्यूरो 

दरभंगा :—- जिला पुलिस को अंतर्राज्यीय गैस कटर चोरी गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता मिली है। गिरोह के सरगना धर्मेंद्र यादव सहित पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
बुधवार की देर शाम सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने एसएसपी कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी। श्री कुमार ने बताया कि यह गिरोह दरभंगा-मधुबनी सहित दिल्ली एवं अन्य राज्यों में चोरी की कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इन्होंने एक कार में ही गैस कटर मशीन फिट कर रखा था तथा विभिन्न प्रकार के औजारों का उपयोग बड़े से बड़े ताला को काटने में करते थे। इनके पास से मधुबनी के एक इलेक्ट्रॉनिक के दुकान में चोरी किये गए एलईडी टीवी, सीपीयू सहित कई उपकरण भी बरामद हुए हैं। गैस कटर मशीन फिट किया हुआ कार सहित बड़े से बड़े ताला को आसानी से काटने वाले कई औजार भी जब्त हुए हैं।
इनकी गिरफ्तारी के सम्बंध में जानकारी देते हुए श्री कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब चार बजे अंधेरे में सिमरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत एनएच 57 के किनारे अवस्थित एक अंडा होल सेल के दुकान का ताला काटते सिमरी थाना की गश्ती टीम ने एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा। उक्त युवक की पहचान जिले के बिशनपुर थानाक्षेत्र के हरिचन्दा पंचोभ निवासी विनोद बैठा के पुत्र रौशन बैठा के रूप में की गयी। उक्त युवक की निशानदेही पर पुलिस ने मधुबनी जिले फुलपरास थानाक्षेत्र के बरही गांव से उक्त गांव के ही निवासी कारी यादव के पुत्र धर्मेंद्र यादव एवं कटिहार जिले के कछुआ थानाक्षेत्र के कछुआ निवासी अशोक राय के पुत्र दीपक राय को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के इनके घर की तलाशी ली गयी तो इनके पास से दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर एवं दिल्ली से चोरी किये गए कई सामानों की बरामदगी हुई।
सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार गिरोह के सरगना धर्मेंद्र यादव का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है। दिल्ली में इसपर दो दर्जन से अधिक केस हैं और दिल्ली में कई बार जेल जा चुका है। इसपर दरभंगा में दो एवं मधुबनी में भी एक केस दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है, साथ ही साथ इनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी केलिए भी छापेमारी जारी है

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।