एडवोकेट फारूक अहमद की मेहनत रंग लायी - बेहटा चौकी आज से बना थाना
बांगरमऊ उन्नाव 16 नवंबर ।क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर निवासी हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता यश भारती से सम्मानित फारूक अहमद की मेहनत रंग लायी । कोतवाली की बेहटा मुजावर चौकी को उच्चीकृत कर आज थाने का दर्जा मिल गया ।फिलहाल थाने का संचालन पुलिस चौकी भवन से होगा । क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र यादव के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश दिनांक 14 नवम्बर 2019 के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक एम पी वर्मा ने नव सृजित थाना बेहटा मुजावर में निरीक्षक राघवन सिंह की तैनाती की है ।उन्होंने बताया कि बेहटा मुजावर थाने का संचालन फिलहाल चौकी भवन से ही किया जाएगा । थाने में प्रभारी के अलावा उप निरीक्षक , मुख्य आरक्षी , आरक्षी , प्रधान व सहायक लेखक , तथा महिला आरक्षी की पोस्टिंग की गई है ।
DlightNews
Comments
Post a Comment