Skip to main content
दावत खाकर लौट रहे पल्सर सवार को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौसी भातीज घायल

अलीपुरजीता,कौशांबी। कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के दारानगर स्थित पावर हाउस के समीप एक बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दिया जिसमें महिला व एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची कड़ा धाम पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मौके से बोलेरो छोड़ चालक फरार हो गया। जिसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
कोखराज थाना क्षेत्र के असतुल्लागंज निवासी शाहीन उर्फ बीबी पत्नी अशफाक उम्र 35 वर्ष व
कुंडा प्रतापगढ़ निवासी उसकी बहन का लड़का मो० शाहरुख पुत्र नजीब उल्ला उम्र 24 वर्ष दोनो कड़ा स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। सोमवार की सुबह पल्सर बाइक से दोनों अपने घर घर वापस जा रहे थे जैसे ही दारानगर स्थित पावर हाउस के सामने पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दिया जिससे दोनों बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गए। चीख-पुकार सुन आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया सूचना पाते ही मौके पर पहुंची कड़ा धाम पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर में भर्ती करा दिया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मौके से फरार चालक की बोलेरो कड़ा धाम पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।