Skip to main content
मैथिली गीत-काव्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुंबई की मिथिला महिला विकास संस्था ने दिया सम्मान

मोहम्मद सज्जाद ब्यूरो बिहार

दरभंगा :-
मैथिली के प्रख्यात गीतकार तथा भारत निर्वाचन आयोग के दरभंगा जिला आइकॉन मणिकांत झा को मुंबई की मैथिली सेवी संस्था मिथिला महिला विकास संस्था द्वारा बृहस्पतिवार को इस वर्ष का ‘कवि कोकिल सम्मान’ प्रदान किया गया । कांदिवली में आयोजित विद्यापति पर्व समारोह में प्रदान किए गये इस सम्मान के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र तथा 21 हजार रूपये की नकद राशि श्री झा को प्रदान की गई । विदित हो कि मणिकांत झा अब तक एक हजार से अधिक मैथिली गीतों की रचना कर चुके हैं जबकि मणि श्रृंखला अंतर्गत उनकी 25 पुस्तकें अब तक प्रकाशित हो चुकी है । इसके अतिरिक्त हास्य व्यंग्य कथा संग्रह “लाइन दिते होवे” एवं मैथिली काली चालीसा सहित अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है । इनके द्वारा लिखी पुस्तक ‘वोटमणि’ को भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता जागरूकता अभियान के लिए स्वीकृति दे रखी है ।
‘कवि कोकिल सम्मान’ के प्रति आभार प्रकट करते हुए मणिकांत झा ने कहा कि मुंबई की मिथिला महिला विकास संस्था देश की पहली मैथिली सेवी महिला संस्था है जिसने अपने दम पर विद्यापति पर्व समारोह का आयोजन कर साहित्य के क्षेत्र में पुरस्कार देने की परंपरा का शुभारंभ किया है। उन्होंने निर्णायक मंडल तथा संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति हृदय से आभार जताया।
समारोह में कृष्ण कुमार झा अन्वेषक के संयोजन में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कमलेश प्रेमेंद्र, रूबी कमल झा, सुरेश मिश्र, नरेश राय सहित अनेक कवियों ने अपनी रचनाओं से उपस्थित जनसमूह को आनंदित किया। कार्यक्रम में दीपक कुमार झा, उमेश कुमार झा, भारती सच्ची, त्रिभुवन, ललित, विनोद, अवधेश आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस दौरान सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भी आयोजन किया गया। जिसमें श्री श्यामदास ने भागवत कथा कही।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।