Skip to main content

DlightNews- 3 दिन से मामले को निपटाने की जुगत में था हल्के का सिपाही- सिर्फ एक की गिरफ्तारी कर पाई पुलिसएक बार फिर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दो गुटों के विवाद पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने के बजाय मामले को टरकाने की वजह से एक बड़ी घटना होते होते बच गई। नतीजा यह रहा कि गुरुवार के दिन गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव गूंज उठा। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो प्रधानी की खुन्नस में दोनों पक्ष आए दिन आमने-सामने आते रहते हैं। वही बुधवार शाम घटना ने बड़ा रूप ले लिया और लगभग दोनों पक्ष से 40 राउंड फायर हुए। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन थरियांव पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है क्योंकि कई दिन से दोनों पक्ष थाने दौड़ रहे थे मगर पुलिस ने मुकदमा लिखने के बजाय मामले को सेटलमेंट के रास्ते निपटाना चाहा। जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर कला गांव में पूर्व प्रधान बाबू खां का लड़का शहंशाह ट्रैक्टर लेकर रास्ते से गुजर रहा था तभी दूसरे पक्ष रूआब के घर से एक पत्थर फेंककर मारा गया जिस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। फिर दोनों पक्षों से वैध अवैध असलहे निकल आए फिर दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई ग्रामीणों के अनुसार लगभग 40 राउंड फायर दोनों पक्ष से किए गए। गोली कांड की जानकारी पर थरियांव पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस गांव पहुंची मगर तब तक सभी आरोपी भाग खड़े हुए थे। पुलिस ने अपना गुस्सा एक होटल में जाकर निकाला जहां कुर्सी मेंजो को इधर-उधर फेंक दिया। जबकि थरियांव पुलिस पर आरोप है की उक्त हल्के का सिपाही मनोज इस मामले पर कई दिन से पर्दा डाल रहा है नहीं तो अब तक पुलिस कोई ठोस कार्यवाही करती तो यहां तक परिस्थिति ही नहीं पहुंचती। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक पक्ष से आसिफ अली की तहरीर पर बादशाह पुत्र बाबू खां, शहंशाह पुत्र बाबू खां, नईस पुत्र आमिर अली, नईम पुत्र बशीर पर मुकदमा 307 336 504 506 की धाराओं में दर्ज किया है वहीं दूसरी तरफ से शहनाज पत्नी कल्लू की तहरीर पर सोहराब पुत्र वहीद, रूआब पुत्र आसिफ अली, मुन्ना पुत्र आसिफ अली, छोटकू पुत्र मुमताज पर इन्हीं धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुन्ना पुत्र आसिफ अली को को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं पुलिस अन्य की तलाश कर रही है।धरम वीर सिंह

-  3 दिन से मामले को निपटाने की जुगत में था हल्के का सिपाही
- सिर्फ एक की गिरफ्तारी कर पाई पुलिस

एक बार फिर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दो गुटों के विवाद पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने के बजाय मामले को टरकाने की वजह से एक बड़ी घटना होते होते बच गई। नतीजा यह रहा कि गुरुवार के दिन गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव गूंज उठा। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो प्रधानी की खुन्नस में दोनों पक्ष आए दिन आमने-सामने आते रहते हैं। वही बुधवार शाम घटना ने बड़ा रूप ले लिया और लगभग दोनों पक्ष से 40 राउंड फायर हुए। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन थरियांव पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है क्योंकि कई दिन से दोनों पक्ष थाने दौड़ रहे थे मगर पुलिस ने मुकदमा लिखने के बजाय मामले को सेटलमेंट के रास्ते निपटाना चाहा। 
    जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर कला गांव में पूर्व प्रधान बाबू खां का लड़का शहंशाह ट्रैक्टर लेकर रास्ते से गुजर रहा था तभी दूसरे पक्ष रूआब के घर से एक पत्थर फेंककर मारा गया जिस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। फिर दोनों पक्षों से वैध अवैध असलहे निकल आए फिर दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई ग्रामीणों के अनुसार लगभग 40 राउंड फायर दोनों पक्ष से किए गए। गोली कांड की जानकारी पर थरियांव पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस गांव पहुंची मगर तब तक सभी आरोपी भाग खड़े हुए थे। पुलिस ने अपना गुस्सा एक होटल में जाकर निकाला जहां कुर्सी मेंजो को इधर-उधर फेंक दिया। जबकि थरियांव पुलिस पर आरोप है की उक्त हल्के का सिपाही मनोज इस मामले पर कई दिन से पर्दा डाल रहा है नहीं तो अब तक पुलिस कोई ठोस कार्यवाही करती तो यहां तक परिस्थिति ही नहीं पहुंचती। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक पक्ष से आसिफ अली की तहरीर पर बादशाह पुत्र बाबू खां, शहंशाह पुत्र बाबू खां, नईस पुत्र आमिर अली, नईम पुत्र बशीर पर मुकदमा 307 336 504 506 की धाराओं में दर्ज किया है वहीं दूसरी तरफ से शहनाज पत्नी कल्लू की तहरीर पर सोहराब पुत्र वहीद, रूआब पुत्र आसिफ अली, मुन्ना पुत्र आसिफ अली, छोटकू पुत्र मुमताज पर इन्हीं धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुन्ना पुत्र आसिफ अली को को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं पुलिस अन्य की तलाश कर रही है।
धरम वीर सिंह

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...