फर्जी मुकदमे मे फसे पत्रकार के समर्थन मे उतरे पत्रकार , S P को सौंपा ज्ञापन लखीमपुर खीरी । ब्रेकिंग न्यूज - देश मे पत्रकारों पर हमले व झूठे मुकदमे दर्ज कराने का सिलसिला अभी जारी है । ताजा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी का सामने आया है । यहाँ पत्रकारों ने पुलिश अधिक्षक कार्यालय के सामने । पत्रकार एकता जिन्दाबाद और पुलिश प्रशासन मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाते हुये , सभी आक्रोसित पत्रकारों ने पुलिश अधिक्षक खीरी को ज्ञापन सौंप पत्रकार पर फर्जी मुकदमा हटाये जाने की माँग की । पत्रकारों पर आये दिन फर्जी मुकदमे मारपीट उत्पीङन के मामले सामने आते रहे हैं । किसी के भ्रष्टाचार को उजागर करो तो दबाव बनाया जाता है । किसी पीङित को न्याय दिलाने के लिये , खबर प्रकासित करो तो दबंगई की जाती है । एक बार फिर एक पत्रकार को प्रताङित करते हुये झूठे मुकदमे मे फसाया गया है । जिस सम्बन्ध मे समस्त पत्रकार कलेक्ट्रेट मे एकत्रित होकर । पुलिश अधिक्षक खीरी को ज्ञापन सौंप दिया । ज्ञापन देने गये पत्रकारों मे । ब्यूरो चीफ दीपक राज , आमिर रजा , पम्मी , सियाराम गौङ , सुनील पाण्डेय , डीके मिश्रा , नरेन्द्र कुमार वर्मा , करूणेश त्रिवेदी , तेजपाल शर्मा , फराजखान , अनूप गुप्ता आदि पत्रकार उपस्थित रहे ॥ डी लाइट न्यूज से ब्यूरो चीफ दीपक राज की रिपोर्ट से
DlightNews


Comments
Post a Comment