कक्षा में सोते गुरुजी का बीएसए ने खींचा फोटो
खुदागंज शाहजहांपुर
एक गांव में जांच करने गए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की नजर मार्ग में एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर पड़ गई जो कक्षासंचालन के दौरान कुर्सी पर गहरी नींद ले रहे थे और उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी के विद्यालय परिसर में आने की भनक तक नहीं लगी फिर क्या बीएसए ने अपने मोबाइल से उनका फोटो खींच लिया जिसके बाद गुरुजी की नींद खुल गई तो सामने बीएसए को देख उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई जिसके बाद क्षमा याचना की गई परंतु बीएसए ने एक न सुनी और अपनी गाड़ी पर सवार हो चलते बने माजरा उस समय का है जब शनिवार को विकासखंड खुदागंज के गांव देवरिया में प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच करने बेसिक शिक्षा अधिकारी गांव देवरिया गए थे की मार्ग के एक विद्यालय में यह घटना घटित हुई
खुदागंज शाहजहांपुर
Comments
Post a Comment