प्रतापगढ़ में माँ नायर देवी धाम पर हुई ब्राह्मण समाज की अहम बैठक
कुंडा/प्रतापगढ़ प्रमुख बाजार हीरागंज स्थित माँ नायर देवी धाम में आज ब्राह्मण समाज की अहम बैठक आहूत की गई। जिसमें सैकड़ों ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे। ब्राह्मण समाज की पूर्व बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि आगामी 22 नवम्बर को माँ नायर देवी धाम में भगवान श्री परशुराम जी की भव्य मूर्ति स्थापित किये जाने हेतु एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। पूर्व निर्णयानुसार दिनांक 22/11/2019 दिन शुक्रवार को माँ नायर देवी धाम में सैकड़ो ब्राह्मण सदस्यों की मौजूदगी में भगवान श्री परशुरम जी के मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान श्री परशुरम जी का जयकारा लगाते हुए कार्य में योगदान दिया। जिससे मंदिर परिसर के आस पास का वातावरण जयकारों से गूंज उठा। जनपद में भगवान श्री परशुराम जी की प्रथम भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर चल रहा है। इस बैठक का आयोजन संगम मिश्रा की अध्यक्षता व अगुवाई में सम्पन्न हुआ। आयोजित कार्यक्रम व मन्दिर निर्माण कार्य के सहयोगियों का उत्साह देखने को मिला। महंत बजरंग मुनि उदासीन महराज की उपस्थित रहे। ब्राह्मण समाज संगठन से गप्पू भाई (गाना),आनंद द्विवेदी,लोकेश त्रिपाठी (पत्रकार),अजय मिश्र ,पंकज तिवारी,सचिन मिश्र,रामू पांडेय,अंकुर द्विवेदी, सुनील द्विवेदी,पिंटू मिश्रा,अंकेश मिश्रा,संदीप मिश्र (पत्रकार),अरबिन्द तिवारी,आयुष नेता,राहुल,शुभम,चंदन,गौरव, विक्की,आदि सैकड़ो की संख्या में ब्राह्मण विप्रजन व संगठन के लोग मोजूद रहे।
DlightNews
Comments
Post a Comment