Skip to main content
जन अधिकार पार्टी(लोक.) दरभंगा जिला इकाई द्वारा बैठक आयोजित किया गय

मो सज्जाद बिहार ब्यूरो

दरभंगा :—– आज जन अधिकार पार्टी(लोक.) दरभंगा जिला इकाई द्वारा बैठक आयोजित किया गया | बैठक प्रस्तावित जन क्रांति मार्च राजभवन पटना हेतु तैयारी के लिए जिलाध्यक्ष डॉ. अब्दुस सलाम उर्फ मुन्ना खान के अध्यक्षता में हुई जिसमें आगामी 24-11-2019 को पटना कार्यक्रम में जिला के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता का जथा हजारों की संख्या में पटना के लिए रवाना होगा । अध्यक्ष ने कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा करते हुए कहा कि बिहार में आज भय, भूखमरी ,भ्रष्टाचार,अपराध का बोल वाला है । जन अधिकार पार्टी बिहार के आमजनो को इस आतंक के माहौल से निजात दिलाने हेतु राजभवन का घेराव करेगी। इसलिए श्री खान ने आम लोगो से अपील किया की हजारों की संख्या में दरभंगा से कार्यक्रम में भाग लेकर पूर्व सांसद पप्पू यादव जन संघर्ष को मजबूत करेंगे। साथ ही बेनीपुर गो सेवा संस्थान के संरक्षक श्री बाबा राजेश ने पूर्व सांसद के सेवा भाव को देखते हुए आम जन से आव्हान किया कि बेनिपुर से भी हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे । उन्होंने कहा कि मैं खुद मेरे नेतृत्व में जन क्रांति मार्च के लिए कार्यकर्ता रवाना होंगे और सरकार की गलत नीति को ललकारेंगे और पप्पू यादव को मजबूति प्रदान करेंगे । बैठक में प्रो.गंगा प्रसाद यादव,बाबा सुदर्शन जी,रोशन झा,आसिफ़ हसनैन,नॉशाद अहमद,ई.टी सेल जिलाध्यक्ष इस्माईल अख्तर, युवा नगर अध्यक्ष मो.दिलशाद,छात्र जिलाध्यक्ष तौफीक खान,विक्की काशिफ़,मो.अरमान,कुणाल पांडेय,दया शंकर मिश्रा,सनातन मिश्रा,रिज़वान खान,तुफैल खान एवं अन्य उपस्थित हुए।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।