Skip to main content
प्रदाताओं को दिया गया परिवार नियोजन परामर्श संबंधी प्रशिक्षण
 परिवार नियोजन के लिए किया जाएगा जागरूक

कानपुर देहात। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बुधवार को विभाग के द्वारा चलाई जा रही परिवार नियोजन की सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के बाबत एक दिवसीय जनपद स्तरीय काउंसलिंग ट्रेनिंग फॉर सर्विस प्रोवाइडर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईओ डॉ  महेंद्र जताराया ने किया।
डीआईओ डॉ  महेंद्र जतराया ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लोग ग्रामीण स्तर पर एएनएम/आशा को प्रशिक्षण देंगे जिससे वो ज्यादा से ज्यादा लोगों को परिवार नियोजन सेवाओं को अपनाने के बारे में जानकारी उपलब्ध करा सकें। बताया कि जनसंख्या स्थिरता के तहत नसबंदी अपनाने वाले पुरुषों को प्रोत्साहन राशि के रुप में 2,000 रुपये और महिलाओं को 1400 रूपये की राशि दी जाती है। साथ ही नसबंदी के लिए दंपति को अस्पताल लाने वाली आशाओं को पुरुष नसबंदी पर 300 रूपया और महिला नसबंदी पर 200 रूपए की प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।
जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ सुमन राजपूत ने बताया  कि परिवार नियोजन के लिए अस्थायी विधि प्रसव उपरांत आईयूसीडी (पीपीआईयूसीडी), गर्भपात उपरांत आईयूसीडी (पीएआईयूसीडी), गर्भनिरोधक गोलियां (छाया, ईसी पिल्स, माला एन), अंतरा इंजेक्शन, कंडोम आदि व स्थायी विधियों में नसबंदी (पुरुष एवं महिला) प्रसव उपरांत नसबंदी (पोस्ट पार्टम स्टर्लाईजेशन), गर्भपात उपरांत नसबंदी (पोस्ट अबॉरशन स्टर्लाईजेशन) के बारें में बताया।  
इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी  राजीव त्रिपाठी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया  समस्त प्रभारी चिकित्सक अधीक्षक, चिकित्सा अधिकारी ,बीसीपीएम  एच ई ओ, व अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।