Skip to main content

DlightNews

कुंवर ढक्कन लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने नम आंखों से दी विदाई                       

जनपद बरेली दुनका _
सहोड़ा में कुंवर ढाकन लाल इण्टर कालेज में छात्र छात्राओं और स्टाफ ने प्रधानाचार्य को दी नम आंखों से दी विदाई, जानकारी के अनुसार आयोग से प्रधानाचार्य के पद पर आए डॉक्टर अशोक कुमार सक्सेना ने  अठारह माह में छात्र छ्त्राओ स्टाफ प्रबंधक सहित अभिवावको के दिल में स्थान बना लिया। विद्यालय के कार्यकलापों को वखूवी निभाया जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा निरीक्षण के उपरान्त अधिकारी से बावही लूटी, आज विधालय से विदा होते समय सभी की आंखे नम कर गए, डॉ अशोक कुमार शर्मा इससे पूर्व नवोदय विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे, वहां पर उन्होंने 35 साल नौकरी करने के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में काफी अनुभव प्राप्त किया,  प्रधानाचार्य की वैकेंसी आने पर उन्होंने बरेली और मुरादाबाद मण्डल में आवेदन किया बरेली मंडल का रिजल्ट डेढ़ वर्ष पहले आया और उन्हें सहोड़ा के कुंवर ढाकन लाल इंटर कालेज में प्रधानाचार्य के पद पर न्युक्ति मिल गई। विद्यालय ज्वाईन करते ही सहोड़ा के आस पास 20 किलोमीटर की परधी तक लोगो में चर्चा हुई कुंवर ढाकन लाल इंटर कालेज सहोड़ा में आयोग से प्रिंसिपल आए है पढ़ाई अच्छी होगी। इसी चर्चा ने विद्यालय में छात्र छात्राओं की संख्या बढ़ा दी,  प्रधानाचार्य भी लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरे, उन्होंने सुबह प्रार्थना राष्ट्रीय गान के बाद पढ़ाई खेल कूद समय समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम अभिवावक मीटिंग आदि कार्यक्रमों विद्यालय में शुरू किए अच्छी पढ़ाई का संदेश आस पास पहुंचने लगा । अब मुरादाबाद मण्डल का रिजल्ट आते ही उन्होंने सहोड़ा में प्रधानाचार्य के पद से  इस्तीफा दे दिया, आज उनकी विदाई का कार्यक्रम सहोड़ा कुंवर ढाकन लाल इंटर कॉलेज में विद्यालय परिसर में मनाया गया, स्कूल स्टाफ शिक्षक शिक्षिकाएं और स्कूल प्रबंधक ने प्रधानाचार्य अशोक कुमार को फूलमालाएं पहनाकर गिफ्ट देकर नम आंखों से विदा किया। आगंतुक और छात्र छात्राएं भावुक होकर रो पड़ी, प्रधानाचार्य ने सभी को समझाया और कहा ये विधि का विधान है, मनुष्य को अपने कर्तव्यों का निर्वाह ठीक से करना चाहिए, हम आपके साथ है आजकल कमन्यूकेशन से सब एक दूसरे से जुड़े है हर पल आपके साथ है, प्रधानाचार्य की विदाई समारोह के मौके पर प्रवीन कुमार, शंकर सक्सेना, मीनू सक्सेना, गजेंद्र सिंह, धीरज सिंह, राजीव गंगवार, दिनेश गंगवार, जितेश गंगवार, राममूर्ति शरण गंगवार, सुनिल शर्मा, सत्य प्रकाश, अशोक शर्मा, मोहन स्वरूप गंगवार, धीरज भट्ट, हेमंत वशिष्ठ, गुरपाल सिंह, महेंद्र यदुवंशी, फिरासत आदि सहित दर्जनों बच्चे व अभिभावक मौजूद रहे,

बरेली से संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...