Skip to main content

DlightNews

जीएसटी आयकर विभाग की टीम की कार्यवाही से परेशान होकर व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन         

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे में  जीएसटी आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई रोकने के लिए अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के युवा जिला अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के (नेतृत्व) अगुवाई में कस्बे के व्यापारी बरेली भारत सेवा ट्रस्ट पहुंचे, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आशीष अग्रवाल और कस्बे के व्यापारियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष कुमार से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं के संबंधित ज्ञापन सौंपा, व्यापारियों ने बताया फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में जीएसटी और आयकर विभाग की  टीम की कार्रवाई से व्यापारियों में भय का माहौल है, कस्बे की सभी दुकानें 5 दिन से बंद है, ऐसे में कार्रवाई को रोका जाए, व्यापारियों ने कहा जिन लोगों के जीएसटी रजिस्ट्रेशन है समय पर कर दे रहे हैं उन्हें परेशान न किया जाए,

(पुर्व केंद्रीय मंत्री) सांसद संतोष कुमार गंगवार ने कहां केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है, भाजपा सरकार ने किसी भी व्यापारी के साथ उत्पीड़न नहीं किया जाएगा, सांसद ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि पंजीकृत व्यापारियों के (प्रतिष्ठानों) दुकानों पर कार्यवाही न किए जाने का भरोसा दिया, 
इस दौरान सांसद संतोष कुमार ने सभी व्यापारियों को जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराने और बकाया कर जमा करने की अपील की, 

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को जीएसटी आयकर विभाग की टीम ने कस्बे में हार्डवेयर और सरिया सीमेंट की दुकान पर छापा मारकर अभिलेख जप्त किए थे, टीम की कार्रवाई से व्यापारियों में भय का माहौल है, इसी कारण 6 दिन से कस्बे की सभी दुकानें बंद हैं, 

इस मौके पर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, नरेश ऐरन, सत्यप्रकाश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू , सुनील रस्तोगी, राजेश अग्रवाल, सूचित अग्रवाल ,राहुल गुप्ता, हिमांशु अग्रवाल, सुबोध पोरवाल, प्रेमपाल गंगवार, जतिन सिंगल, मयंक अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, शुभम अग्रवाल आदि मौजूद रहे,     

बरेली से संवादाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।