आखिर भ्रष्टाचार करने वालों को कोन बचा रहे हैं। ऐसा ही एक ग्राम पंचायत महिगांव तहसील उदयनगर का मामला है ग्राम पंचायत में बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार यानी कई निर्माण कार्यों की राशी सिर्फ कागजों पर निकाली गई स्पाट पर काम बिल्कुल भी नही इसकी लिखित शिकायत 15 बिंदुओं पर जनपद से लेकर जिला पंचायत एवं कलेक्टर महोदय को ग्रामीणों द्वारा 17.8.2022 को देवास जाकर आवेदन दिया गया उसके बाद 13.12.2022 को नवागत कलेक्टर महोदय श्री रिषव गुप्ता को भी इस सम्बन्ध में आवेदन देकर अवगत कराया गया था मगर बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार होने के बाद भी भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं ग्रामीणों का कहना है कि जिले से टिम गठित कर जांच कराई जाए अगर भ्रष्टाचार कि जांच नहीं होगी तो ग्रामीण जन मुख्यमंत्री महोदय से मिलेंगे
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...
Comments
Post a Comment