Skip to main content

DlightNews

बरेलीः किला पुल के पास गुण्डागर्दी, महिलाओं समेत कई लोगों को दौड़ाकर पीटा, ताने तमंचे

बरेली। बरेली में गुण्डों को कानून का खौफ नहीं रह गया है। रात में कार सवार युवकों ने रामपुर रोड पर किला पुल से उतरते ही पेट्रोल पम्प के पास कुछ लोगों को दौड़ाकर पीटा। जब पास में ही ढाबे पर खाना खा रहे कुछ लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो गुण्डों ने उन पर तमंचे तान दिये। घटना मंगलवार रात करीब सवा दस बजे की है। महिलाओं ने किसी तरह भागकर स्वयं को बचाया। बाद में पुलिस को सूचना दी गयी तो करीब पौने ग्यारह बजे पुलिस पहुंची और पड़ताल कर पीड़ितों को थाने लेकर आयी।

घटनाक्रम के अनुसार करगैना लाल फाटक निवासी विश्वप्रकाश यादव अपनी करीब युवा बेटी के साथ बाइक से मिनी बाइपास की ओर से लौट रहे थे। उनके पीछे उनके रिश्तेदार महिन्द्रा टीयूबी 300 से आ रहे थे। ये सभी लोग किसी बर्थ डे पार्टी में गये थे। 
जब विश्वप्रकाश रामपुर रोड पर किला पुल से पहले इण्डिन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे तो वहां डिवाइडर के कट से एक ईको कार ने गलत साइड से इण्ट्री की। इससे विश्वप्रकाश की मोटर साइकिल टकराकर गिर गयी। इस पर ईको में सवार युवक उतरे और विश्वप्रकाश को पीटने लगे। साथ ही उनकी बेटी से अभद्रता करने लगे। 
इतने में ही पीछे कार से उनके रिश्तेदार भी पहुंच गये। उन्होंने विरोध किया तो कार सवार युवकों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। कार के शीशे तोड़ दिये और कार में सवार महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा। महिलाओं ने किसी तरह भागकर स्वयं को बचाया। 
इसी बीच वहीं ढाबे पर खाना खा रहे लोग भी बचाने को पहुंचे तो गुण्डों ने उन पर तमंचे तान दिये। 
पीड़ितों ने बताया कि युवकों ने कार में सवार विश्वप्रकाश के रिश्तेदार ब्रह्मप्रकाश यादव और प्रेम प्रकाश को बुरी तरह पीटा। इन दोनों के काफी चोटें आयी हैं। इनमें एक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और पीड़ितों को लेकर थाना किला पहुंची। समाचार लिखे जाने तक मामले की लिखा-पढ़ी की जा रही थी। बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।