Skip to main content

DlightNews

डुप्लीकेट प्रिंटर टोनर पर रमन का 'आशीर्वाद', कैनन ने कराया मुकदमा 

 BareillyLive : आजकल हर चीज़ की डुप्लीकेसी मार्केट में मौजूद है और वो भी बिल्कुल हूबहू असली जैसी, रत्तीभर का फर्क़ भी देखने से नहीं पता चलता है। जब तक की कोई एक्सपर्ट उसकी बारीकी से जांच न करे। कुछ ऐसा ही वाक्या आजकल बरेली में पेश आया जब कैनन कंपनी के डुप्लीकेट टोनर आशीर्वाद इंटरप्राइजेज बटलर प्लाजा पर काफी समय से बिक रहे थे यह बात गुप्त सूत्रों के द्वारा कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर हरिराम शर्मा को पता लगने पर उन्होंने बरेली पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया को अवगत कराया तब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस कार्य की जिम्मेदारी नगर अधीक्षक राहुल भाटी को सौपी, जिसपर राहुल भाटी ने कोतवाल हिमांशु निगम व चौकी इंचार्ज गौरव अत्री तथा कांस्टेबल संदीप कुमार के साथ जा आशीर्वाद इंटरप्राइजेज पर छापामारी कर 12 पीस कैनन कंपनी के डुप्लीकेट टोनर बरामद किए, जिन्हें देख कर हरिराम शर्मा ने बताया कि इनकी पहचान इसपे लगे स्टीकर से हो रही है क्यूंकि असली टोनर पर 3D का स्टीकर लगा होता है व बरामद टोनर पर 3D का स्टीकर नहीं लगा है बाल्कि उसकी नकल कर डुप्लीकेट स्टीकर तैयार कर लगाया गया है, हालांकि इस पर गोविन्द रमन ने बताया कि ये नकली टोनर कैनन कम्पनी से हमे कम मूल्य पर मिलते हैं जिन्हें हम ग्राहको को असली कैनन कम्पनी के टोनर बताकर बेचते हैं जिससे हमको लाभ प्राप्त होता है। प्रामाणिकता के लिए कैनन कम्पनी के आपरेशन मैनेजर ने अपने पास से एक असली टोनर एनपीजी 59 का दिखाया जिस पर 3D का स्टीकर लगा हुआ था। बरामद टोनर में से एक डुप्लीकेट टोनर एनपीजी 59 व एक एनपीजी 67 व बाकी 3 नग कैनन एनपीजी 67 व 02 नग कैनन एनपीजी 59 भी मिले। इसके बाद पुलिसकर्मी दुकानदार गोविंद रमन को हिरासत में ले कार्यवाही के लिए कोतवाली ले आए।फिलहाल कैनन कंपनी द्वारा आशीर्वाद इंटरप्राइजेज पर कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। बरेली के जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।