Skip to main content

DlightNews

*डी लाइट न्यूज गरीब कि आवाज से जिला चित्रकूट रिपोर्ट राजललन यादव की खास रिपोर्ट*
         *ब्रेकिंग न्यूज*
*नाबालिक बालक के साथ यौन शोषण करने वाली वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार*

      पुलिस अधीक्षक चित्रकूट महोदय श्रीमती वृंदा शुक्ला के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक राजापुर श्री दीपेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 श्री सूबेदार बिन्द तथा उनकी टीम द्वारा मु0अ0सं0 182/2022 धारा 3/4 पोक्सो एक्ट की  वांछित अभियुक्ता निर्मला पत्नी शिवपूजन निवासी रगौली थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया ।
     उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि उनके पड़ोस में रहने वाली महिला निर्मला द्वारा उनके 16 वर्षीय नाबालिक लड़के को बहलाफुसला का भगा ले गयी है । इस सूचना पर दिनाँक 01.10.2022 को थाना राजापुर में माननीय न्यायालय के आदेशानुसार पर मु0अ0सं0 182/2022 धारा 363 भादवि पंजीकृत किया गया । मुकदमें की विवेचना उ0नि0 श्री सूबेदार बिन्द द्वारा की गयी, दिनाँक 10.10.2022 को बालक को प्रयागराज जनपद से बरामद किया गया । बालक के दस्तावेज देखे गये तो बालक की उम्र 17 वर्ष पाये जाने पर मुकदमा उपरोक्त में धारा  363 भादवि0 को लोप किया गया । बालक ने अपने बयानों में बताया कि महिला द्वारा उसे सम्मोहित करके उसके साथ जबरजस्ती यौन शोषण किया गया है. बालक के बयानों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा ¾ पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी । आज दिनाँक 25.12.2022 को अभियुक्ता निर्मला उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।   
*गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
1. उ0नि0 श्री सूबेदार बिन्द थाना राजापुर 
2. आरक्षी विजय पटेल
3. आरक्षी उमेन्द्र त्रिपाठी
4. महिला आरक्षी मोनिका तिवारी
5. महिला नीतू नायक

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।