Skip to main content

DlightNews

*मध्य प्रदेश देवास से स्टेट हेड राजेंद्र योगी की रिपोर्ट*

*सम्मेद शिखर तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल बना कर  जैन धार्मिक आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा*

*बागली* - देशभर में सम्मेद शिखर जैन तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल बनाए जाने के कारण सकल जैन समाज द्वारा रैली ज्ञापन और अन्य माध्यम से विरोध प्रदर्शन करके केंद्र सरकार को निर्णय बदलने के लिए कहा जा रहा है इसी श्रंखला में बागली नगर में भी सकल जैन समाज द्वारा शांतिपूर्वक तरीके से मोहन प्रदर्शन रैली निकालकर विरोध प्रदर्शित किया है साथ ही अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखें विरोध का समर्थन किया है बागली जैन समाज से  जीतमल जी बम, ज्ञान चंद बोथरा रूपचंद जी नांदेचा,  कमल बड़ौला, विनय बोथरा, मनोज बोथरा, संदीप बम मनोज बम सुनील बम, राकेश बोथरा ,राजेश रातडिया,  अंकित बड़ौला,मुकेश नांदेचा,जयंती नगर, अखिल नाहर, सचिन नंदेंचा, सहित समाज की प्रबुद्ध महिलाएं एवं बच्चे इस दौरान शांतिपूर्वक प्रदर्शन में शामिल रहे जैन समाज के विनय बोथरा ने बताया कि सम्मेद शिखर तीर्थ स्थल हमारी जैन समाज की भावनाओं का स्थल है उसे पर्यटन स्थल बनाकर उन भावनाओं से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता हमारे 20 तीर्थंकर की यादें जुड़ी हुई है उक्त स्थान से इसलिए सम्मेद शिखरजी की पवित्रता को कम करने का दुस्साहस जो किया जा रहा है वह गलत है। वैसे भी इस पवित्र स्थान पर सभी पवित्र महानुभाव आसानी से आना-जाना करते हैं किसी को रोक टोक नहीं है लेकिन यह हमारा व्यक्तिगत धर्म से जुड़ा मामला है इसलिए इसे पर्यटन स्थल बनाकर हम अपनी पहचान नहीं खोना चाहते। कमल बड़ौदा ने भी सम्मेद शिखर के पर्यटन स्थल में परिवर्तित किए जाने वाली बात का विरोध करते हुए बताएं कि भारत में गिने-चुने स्थान है जहां पर हम हमारी जैन परंपरा का स्वतंत्रता से निर्वहन कर धार्मिक आस्था का जुड़ाव रखते हैं हमारी नई पीढ़ी सम्मेद शिखर जी को पवित्र भगवान स्थल मानकर पूजा करती है हमारी बहुत सारी भावनाएं 
सम्मेद शिखरजी से जुड़ी हुई है  । सभी ने राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर सम्मेद शिखरजी के पर्यटन स्थल बनाए जाने वाली योजना का पुरजोर विरोध किया है।

*Dlight news*
**************

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।