Skip to main content

DlightNews

*प्रेस विज्ञप्ति*

*ठण्ड मे जरूरतमंदों कि सेवा हेतु निशुल्क रात्रि सेवा आटो का हरी झण्डी दिखाकर किया गया शुभारम्भ*

*असहायों को रैन बसेरा तक पहुचाने का है नेक कार्य-कुलदीप पाण्डेय*
रिपोर्टर-दिलशाद अहमद, गोरखपुर
*गोरखपुर!*27/12/2022
दिनांक 27 दिसंबर दिन मंगलवार को नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य को चरितार्थ कर रहे युवा समाजसेवी निखिल गुप्ता के नेतृत्व मे बढ़ती ठंड को ध्यान मे रखकर असहाय जरुरतमंदो के लिए समर्पित एक अनोखी पहल का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे
गोरखपुर शहर के सुप्रसिद्ध युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय जी ने बक्शीपुर चौराहे से आटो को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया. अभियान के आयोजक समाजसेवी निखिल गुप्ता ने मुहिम के बारे मे बताया कि नि:शुल्क रात्रि आटो सेवा पिछले दो वर्षों से ठंड मे जरुरतमंदो कि सेवा के प्रति समर्पित है. इस अभियान के माध्यम से ठंड मे फुटपाथ पर सो रहे लोगो को रैन बसेरा या सुरक्षित स्थान पर पहुचाने के साथ ही भयानक ठंड मे समय समय पर सामर्थ्यनुसार जरुरतमंदो मे गर्म कपड़े,कम्बल,अलाव तथा 
भोजन की भी व्यवस्था करते रहेंगे.साथ ही कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर मास्क व सेनेटाइजर का वितरण व लोगो को कोरोना नियमों के पालन हेतु जागरूक करेंगे.नि:शुल्क रात्रि आटो सेवा पुरी ठण्ड भर रात्रि 7 बजे से 12 बजे तक चलेगी.
मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने अभियान कि सराहना करते हुए कहा कि यह नर सेवा नारायण सेवा के लिए बहुत ही पुनीत कार्य है इस तरह के आयोजन शहर के सभी समाजसेवियों को मिलजुल करके करना चाहिए और सभी का साथ रहेगा तो यह अभियान सार्थक सिद्ध होगा. इस अभियान मे सबका सहयोग जरूरी है जिससे अधिक समय तक आटो से सेवा किया जा सके. 
अभियान मे मुख्य रुप से- अनमोल अग्रहरि, नितिन श्रीवास्तव, अभिराज शर्मा, आयुष शर्मा,देवाशिष चौबे,विश्वजीत भारती, आशुतोष वर्मा,राहुल मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे.

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...