Skip to main content

DlightNews

प्रकाशनार्थ

 प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा का समापन

     ब्रज प्रांत मैं निकाली गई पदयात्रा भारत जोड़ो - नफरत छोड़ो   बरेली से शुरू होकर बदायूं ,कासगंज ,फर्रुखाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, हाथरस, अलीगढ़ होते हुए आज मथुरा में  ब्रज प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष माननीय योगेश दीक्षित के नेतृत्व में संपन्न हुई l पदयात्रा में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष माननीय बृजलाल खlबरी साहब ने भी कई जनपदों में भाग लिया और यात्रा में रहे l 
         उक्त पद यात्रा का सभी जनपदों में भव्य स्वागत किया गया I यात्रा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह था, लोग कांग्रेश की जिंदाबाद और नफरत छोड़ो भारत जोड़ो का नारा बुलंद कर रहे थे I 
         पदयात्रा प्रातः 10:00 ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ की जाती रही और दोपहर तक जनपद में विभिन्न मार्गो में चलते हुए दोपहर बाद एक जगह सामूहिक भोज करने व विश्राम करने बाद दोबारा शुरू करके साईं काल 5:00 बजे तक जारी रहती ,बाद में सभी कार्यकर्ता बसों और कारों में बैठकर ठहरने के स्थान पर जाकर भोजन कर रात्रि  विश्राम करते थे I इसी तरह की दिनचर्या प्रतिदिन चलती रही I 
          उक्त पद यात्रा में प्रदेश महासचिव माननीय सर्वश्री प्रकाश प्रधान, कुमुद गंगवार, श्याम सुंदर उपाध्याय  सहित अनेकों प्रदेश सचिव सर्वश्री योगेश तालान , अनूप वर्मा, आशुतोष दीक्षित, जितेंद्र कश्यप, अजय सारस्वत सोनी , मुकेश धनगर, अमित सिंह, सहित अनेकों प्रांतीय नेताओं ने भाग लिया I
       उक्त पदयात्रा में विशेष बात यह रही कि  उक्त पूरी पद यात्रा में लगातार बरेली से प्रोफेसर यशपाल सिंह  प्रदेश उपाध्यक्ष- शिक्षक कांग्रेस , जिला उपाध्यक्ष गण दिनेश दद्दा एडवोकेट , कृष्ण कांत शर्मा  आशु अग्निहोत्री एवं संजीव सिंह सहित विभिन्न जनपदों के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे I 
                  
             बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।