Skip to main content

DlightNews

गोरखपुर। इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड के व्यापार प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश डिस्टलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष एस के शुक्ल के मार्गदर्शन में मॉक ड्रील का आयोजन किया गया ,यह मॉकड्रिल गोरखपुर जनपद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस मॉकड्रिल के संबंध में प्रबंधक प्रशासन एवं जनसंपर्क डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने विधिवत पत्र देकर जिला प्रशासन,स्थानीय प्रशासन एवं आस,पास के सभी उद्योगों को भाग लेने हेतु आमंत्रित किया था।





प्लांट हेड एपी मिश्रा की उपस्थिति में मॉक ड्रिल का आयोजन दोपहर को 2 बजकर 40 मिनट पर किया गया। ट्रक अनलोडिंग प्वाइंट में तैनात सुरक्षा कर्मी द्वारा बताया गया की एक टैंकर में आग लग गई है,सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी रणधीर सिंह मय टीम के साथ मौके पर पहुंच कर आग को काबू में करने हेतु अग्निशमन उपकरणों का संचालन संभाल लिया तथा सहायक प्रबंधक प्रशासन आत्मा नंद सिंह ने तुरंत आन साइट इमरजेंसी प्लान के तहत सभी विभागाध्यक्षों से बात किया और परिसर में बने एसेंबली प्वाइंट पर उपस्थित संख्याबल की गणना कराई तत्पश्चात आज की उपस्थिति से मिलान किया।



आग की सूचना पाते ही गीडा फायर अधिकारी मय स्टाफ पांच मिनट में ही पहुंच गए और इनके साथ ही सहजनवां सीएससी के डॉक्टर अखंड प्रताप मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए और सभी का प्राथमिक उपचार भी किया। तथा आग को पांच मिनट में बुझा दिया गया और सबसे पहले उसके स्रोत पर वार किया गया और चैन लिंक को तोड़ा गया। डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम उपस्थित सहायक प्रबंधक प्रशासन अखिलेश शुक्ल, तकनीकी हेड शैलेश चंद,अरुण चतुर्वेदी,के एल चौहान, अजीत त्रिपाठी,बाबूराम,सुनील यादव ,सभाजीत,सत्य प्रकाश,विनोद सिंह, सहायक उपनिरीक्षक विजय पाल,दिनेश शुक्ला,विश्वजीत,जगनाथ इत्यादि। रिपोर्टर - रबिंद्र निषाद, गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।