Skip to main content

DlightNews

आयकर विभाग जीएसटी टीम की छापे मार कार्रवाई से बाजार बंद, मचा हड़कंप

जनपद बरेली मीरगंज_ आयकर विभाग जीएसटी की एसआईवी की टीमों ने ज्वाइंट कमिश्नर ज्योति स्वरूप शुक्ला के नेतृत्व कई प्रतिष्ठानों पर छापे मारे, छापे की खबर सुन व्यापारियों में खलबली मच गई कार्रवाई के डर से व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर भाग गए, इससे कुछ ही देर में बाजार में सन्नाटा छा गया, 
जानकारी के अनुसार जीएसटी की एसबीआई टीमों ने मीरगंज कस्बे में कई दुकानों की जांच कर  कार्रवाई की, मीरगंज में छापेमारी की टीमों ने कॉलेज की मार्केट, राजेंद्र नगर व मेन मार्केट में चिन्हित 8 दुकानों पर छापे मारे, एक टीम ने शरीफ मोबाइल की बंद दुकान का होने पर पड़ोसी दुकानदारों से पूछताछ के आधार पर सामान व कारोबार का आकलन किया, वहीं जनता वाज सेंटर एवं मोबाइल की दुकान भी टीम को बंद मिली, अधिकारियों ने व्यापारी अख्तर हुसैन निवासी चुराई दलपतपुर को बुलाया, व्यापारी घर पर नहीं मिला, चुरई दलपतपुर के पूर्व प्रधान शकील अंसारी चाबी लेकर दुकान पर पहुंचे, टीम ने मोहल्ला राजेंद्र नगर के मैसर्स इकरार की दुकान पर छापा मारा, टीम को बेचे गए माल के बिल नहीं मिले,              
खबर मीरगंज कस्बे में फैलने पर 
दुकानों का शटर बंद कर भाग गए, और शाम तक दुकानदार अधिकारियों के जाने की प्रतीक्षा करते रहे,


इसी तरह कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के व्यापारियों को आयकर विभाग जीएसटी टीम द्वारा मीरगंज में छापेमारी की सूचना मिलते ही कस्बे के दुकानदारों में हड़कंप मच गया है आयकर विभाग के खौफ से कस्बा फतेहगंज पश्चिमी की सभी मार्केट बंद होने से एक बार फिर लॉकडाउन जैसी स्थिति नजर आई,                            
जानकारी के मुताबिक सूत्रो के हवाले से पता चला कि आयकर विभाग ने सोमवार को बरेली के आंवला मे जीएसटी को लेकर कई दुकानदारों के विरुद्ध कार्यवाही को अंजाम दिया है, उसके बाद आज फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज मे छापा मारने की सूचना व्यापारियों को मिली। सूचना के आधार पर ही दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी, जिससे व्यापारियों मे हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार शनिवार को कस्बा फतेहगंज पश्चिमी की मेन मार्केट, सीखो वाली गली में सर्राफा मार्केट, लोधीनगर चौराहा, शाही रोड से भिटौरा तक का मार्केट समेत नगर की सभी दुकानें बंद हो गई है, और दुकानदार सड़कों पर नजर आ रहे है। दुकानें बंद होने से व्यापारी बेचैन रहे और छापामार टीम की फोन पर लोगों से अपडेट लेते रहे। जीएसटी टीम की छापामारी करने की अफवाह देर शाम तक चलती रही। जिससे बाजारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। वही दूसरी ओर नगर में आए ग्राहकों को समान न मिलने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, इसके साथ ही नगर मे चल रहे मुख्य मार्ग पर नाला खुदाई की मिट्टी सड़क पर पड़ी होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हुई,            

बरेली से संवादाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...