Skip to main content
परिवार नियोजन से संबन्धित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न



परिवार नियोजन के लिए घर घर सेवाएं देंगी एएनएम व स्टाफ नर्स,  सवाल जवाब के आधार पर होगा परिवार नियोजन विधि का चुनाव।


कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं हिंदुस्तान लेटेक्स फैमिली प्लानिंग प्रमोशन ट्रस्ट (एचएलएफपीपीटी) के सहयोग से जिला महिला चिकित्सालय, अकबरपुर में परिवार नियोजन से संबन्धित एएनएम एवं स्टाफ नर्स की पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन शनिवार को किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कल्याण के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्चना श्रीवास्तव ने प्रमाण पत्र वितरण किया। इस प्रशिक्षण में प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की एएनएम एवं स्टाफ नर्सों को परिवार नियोजन की अस्थायी विधियों के बारे में जागरूक किया गया जिससे वह अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को सही सेवाएँ दे सकें।
इस प्रशिक्षण में डॉ अर्चना श्रीवास्तव ने एएनएम एवं स्टाफ नर्सों से कहा कि यहाँ पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान जो कुछ भी सिखाया गया है उसके अनुसार अपने क्षेत्र में गुणवत्ता पूर्वक कार्य करें जिससे परिवार नियोजन की अस्थायी विधियों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ सकें और मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर में और कमी लायी जा सकें।
डॉ श्रीवास्तव ने सभी को बताया कि परिवार नियोजन की अस्थायी व स्थायी विधियों के बारे में काउंसलिंग व फालोंअप करना बहुत जरूरी है। उन्होंने  परिवार नियोजन की अस्थायी विधियो में पीपीआईयूसीडी पर ज़ोर देते हुये बताया कि अभी तक यह विधि जिला, पीएचसी, सीएचसी तक ही थी जिसको अब सभी उप-केन्द्रों और समुदाय तक बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि महिलाएं इस विधि का लाभ ले सके।
एचएलएफपीपीटी के क्षेत्रीय समन्वयक और संचार अधिकारी, नरेंद्र दुबे ने बताया कि उनकी संस्था प्रदेश के सभी जिलों में परिवार नियोजन के अस्थायी विधियों पर एएनएम एवं स्टाफ नर्सों को प्रशिक्षण करा रही है जिससे गुणवत्ता में सुधार हो सकें और अधिक से अधिक लोग परिवार नियोजन के अस्थायी विधियों को अपना सकें।
उपस्थित डॉक्टर एवं ट्रेनर डॉ शिखा श्रीवास्तव और पूनम पटेल ने आईयूसीडी एवं पीपीआईयूसीडी को कैसे लगाना है उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही इसका अभ्यास भी करवाया। एएनएम एवं स्टाफ नर्सों को बताया गया कि आईयूसीडी एवं पीपीआईयूसीडी को लगाते समय स्वास्थ्य कार्यकर्ता को महिला के बारे में पहले पूरी जानकारी करनी होगी की उसे किसी तरह का संक्रमण तो नहीं है यदि है तो पहले संक्रमण दूर करें, फिर आईयूसीडी एवं पीपीआईयूसीडी को लगाए।
इस दौरान एएनएम एवं स्टाफ नर्स इत्यादि मौजूद रही।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...