Skip to main content
ARTO दफ्तर में जिलाधिकारी का छापा, 6 दलाल गिरफ्तार


दलालों के पास से बड़े पैमाने पर करेंसी भी बरामद की गई है. जो उनके द्वारा एआरटीओ दफ्तर में काम करवाने आने वाले लोगों से वसूली गई थी.

फतेहपुर। काफी अर्से से लोगो द्वारा शिकायत की जा रही थी कि सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस, नवीनीकरण, फिटनेस, वाहन स्थान्तरण आदि में सक्रिय दलालो द्वारा रुपए लेकर कार्य किये जाते थे, जिसके परिपेक्ष्य में आज अपराह्न 12:05 बजे जिलाधिकारी श्री संजीव कुमार सिंह ने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान काफी लोग अंदर पाए गए जिसमे लोगो के आईडी एवं अन्य कागजातों को देखकर छोड दिये दिया गया परन्तु सुदीन कुमार ग्राम सुल्तानगढ़, सर्वेश यादव ग्राम मैके का पुरवा, श्रवण कुमार पटेल आबूनगर, शैलेन्द्र कुमार तिवारी बाँदा, मुकेश बिल्लनपुर एवं श्याम सिंह जयरामनगर कुल 06 सक्रिय दलाल पकड़े गए जिनके पास से लोगो की आईडी, फॉर्म एवं अन्य कागजात और रुपए पकड़े जाने पर कोतवाली प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने के साथ कार्यवाही के निर्देश दिए । उन्होने कहा कि अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दलालो को दिये गए कोड वर्ड की भी जांच की जाएगी दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जद में लाया जाएगा । कार्यालय के पास खुली शिवाशी, श्रीगणेश, चंद्रपाल आदि फोटोकॉपी की दुकानों पर छापेमारी कर फॉर्म, डायरी, डाक्यूमेंट्री पत्रावली एवं अन्य कागजात को कब्जे में लिया गया।  जांचोपरांत गलत पाए जाने पर दुकानदारो पर भी कार्यवाही की जाएगी । उन्होंने संभागीय निरीक्षक(प्राविधिक) कक्ष में पत्रावलियों की गहनता से जांच की और संदिग्ध पत्रावलियों को कब्जे में लिया और दिनाँक 18 एवं 19 अक्टूबर में स्वीकृत दस्तावेजो की सूची को भी कब्जे में लिया गया  । उन्होंने एआरटीओ प्रशासन कक्ष में बैठकर सीसी टीवी कैमरे के फुटेज भी लिये गए , के साथ निर्देश दिये । निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक मो0 रिज़वान, अपर उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता , अपर उपजिलाधिकारी आशीष कुमार, प्रभारी कोतवाली सदर, जिला सूचना अधिकारी आर0एस0 वर्मा,एलआईयू इस्पेक्टर, एआरटीओ अरविन्द त्रिवेदी, सम्भागीय निरीक्षक(प्राविधिक) आकांक्षा सिंह सहित कर्मचारी उपस्थित ।
DHARAM VEER SINGH

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...