Skip to main content
तिगाई के लिए वरदान साबित हो रहीं शैलेश कुमारी



वर्ष 2002 से गांव में कार्यरत हैं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शैलेश की मेहनत से गांव में नहीं है कोई अति कुपोषित।


कानपुर देहात। अकबरपुर ब्लॉक से 9 किलोमीटर दूर बसा गांव तिगाई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शैलेश कुमारी की वजह से किसी परिचय का मोहताज नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शैलेश कुमारी की कड़ी मेहनत से वर्तमान में यहां कोई भी बच्चा अति कुपोषित नहीं है। हालांकि एक बच्चा कुपोषित की श्रेणी में आ रहा है जिसको स्वस्थ्य करने के लिए शैलेश हर दिन प्रयासरत हैं। वर्ष 2002 में जब शैलेश ने बतौर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्य करना शुरू किया तो कुपोषण का ग्राफ काफी डरावना था।
शैलेश बताती हैं कि जब मैंने आंगनवाड़ी पद पर काम करना शुरू किया तब मेरे गांव में 17 बच्चे अति कुपोषित थे इसके बाद मैंने अपने मन में ठान लिया की इन बच्चों को स्वस्थ करना ही है। आज हमारा गांव कुपोषण मुक्त है। हालांकि 1 बच्चा अभी पीली श्रेणी में हैं। उन्होंने बताया कि जब मैंने आंगनबाड़ी के रूप में काम करना शुरू किया तो ग्रामीणों ने कहा कि बताओ घर की बहु को घर-घर घुमाया जा रहा है। लेकिन मैं उनकी बातों को नजरंदाज करती रही। मेरे घर वाले भी मेरे साथ थे। मेरा सिर्फ एक उद्देश्य था कि हमारे गांव का हर व्यक्ति स्वस्थ और खुशहाल रहे। शैलेश बताती हैं कि जब मैं बच्चों का वजन करने के लिए बच्चों को केंद्र पर बुलाती थी तो कोई भी अपना बच्चा नहीं भेजता था। फिर मैं घर-घर जाने लगी। हालांकि कुछ लोगों ने ऐतराज भी किया लेकिन मैं अपना काम करती रही। आज सभी लोग अपने बच्चों का वजन कराने के साथ अन्नप्राशन, ममता दिवस, गोद भराई जैसी अन्य गतिविधियों में भी लोग आते हैं। सभी टीकाकरण भी करा रहे हैं।



गांव से भागा कुपोषण
जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव ने बताया कि जनपद में पिछले बर्ष अक्टूबर 2018 में जहां लाल श्रेणी में 23 हजार 959 बच्चे थे, जो जून 2019 में घटकर 10 हजार 352 रह गए हैं। वहीं अगस्त 2018 में जनपद में 8 हजार 184 बच्चे पीली श्रेणी में थे जो अब अगस्त 2019 में 2 हजार 724 रह गए हैं। अकबरपुर ब्लॉक की बाल विकास पुष्टाहार विभाग की सुपरवाईजर राम किशोरी त्रिपाठी कहती हैं कि शैलेश आज दूसरों के लिए मिशाल बन कर उभरी है वो अपने काम के प्रति इतनी लगनशील है की वह न दिन देखती और न रात ही हर काम को लगन से करती हैं।  गौरतलब है कि तिगाई की वर्तमान आबादी लगभग 1,118 है। इसमें 607  पुरुष और 511 महिलाएं हैं।


ग्रामीणों ने की सराहना
तिगाई निवासी पंकज कश्यप कहते  हैं कि शैलेश दीदी को बहुत-बहुत धन्यवाद उनकी वजह से आज हमारे गांव में कोई बच्चा भी कुपोषित नहीं है। उन्होने बताया कि जब मेरी बेटी राशि का जन्म हुआ तो वह दो किलोग्रम  की थी तो बहुत ही कमजोर थी लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शैलेश ने मेरी बेटी की अच्छे से देखभाल की और उसे पोषण युक्त व्यंजन बनाकर नियमित रूप से खिलाया। बेहतर देखभाल की। कुछ ही दिन में मेरी बेटी का वजन तेजी से बढ़ने लगा।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।