कमलेश तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में निकला कैंडल मार्च
हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की निर्मम हत्या पर सिराथू के गौसपुर नवावां चौराहे पर लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया ।इस मौके पर लोगों ने प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था की सरे आम धज्जियां उड़ रही है जो की चिंतनीय है।बेखौफ अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े हिन्दू समाज के नेता की उनके कार्यालय में हत्या करने पर लोगों ने वर्तमान सरकार की कानून व्यवस्था की घोर निन्दा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था बनाने में पूरी तरह फेल है जिसकी वजह से आए दिन हत्याएं हो रही है। वहीं इस घटना से हिन्दू समाज के लोगों में सरकार के प्रति खासी नाराजगी है।इस दौरान लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।इस मौके पर अभिलाष श्रीवास्तव,मनोज त्रिपाठी,आशुतोष त्रिपाठी,रामनाथ पासवान,अमित त्रिपाठी,बाबू लाल मौर्य,राजा शुक्ल,अमन त्रिपाठी,अतुल त्रिपाठी,अवधेश साहू,अशोक त्रिपाठी,विकेश,हिमांशु, बउवा,अजय,राकेश श्रीवास्तव,वेदप्रकाश त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे

Comments
Post a Comment