Skip to main content
आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मनाया गया गोदभराई दिवस




 जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कानपुर देहात जिले में 1788 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्यक्रम हुआ। गर्भवती की हुई गोदभराई, पोषण की बात बताई

कानपुर देहात। जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव ने बताया कि बुधवार को कानपुर देहात जिले के सभी 1788 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गोदभराई दिवस मनाया गया। आयोजन के दौरान लाभार्थी महिलाओं और उनके परिवार वालों को पोषण संबंधी खास जानकारियां दी गई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण वर्ष 2015-16 (NFHS-4) के अनुसार कानपुर देहात जनपद में 56 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं खून की कमी से ग्रसित थीं। जिले में 6.9 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं ही 100 या उससे ज्यादा दिन ही आयरन फोलिक एसिड की गोली का सेवन करती हैं। इसलिए जनजागरूकता की जरूरत है। इस समस्या से निपटने के लिए स्वास्थ्य और आईसीडीएस विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में हर माह आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गोदभराई दिवस मनाया जाता है। इस आयोजन के दौरान गर्भवती और भ्रूण के उज्ज्वल भविष्य हेतु मंगल गीत गाये जाते हैं और जागरूकता बैठक की जाती है। इसके साथ ही सुपोषण स्वास्थ्य मेला, ग्राम स्वास्थ्य व पोषण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित होते हैं। उन्होने बताया कि आयरन की गोलियों की आपूर्ति को सुनिश्चित करवाया जा रहा है। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं कत्रियों को निर्देशित किया गया है कि वह नियमित गृह भृमण कर लाभार्थियों को परामर्श प्रदान करती रहें।

अधिकारियों भी रहे मौजूद
अकबरपुर ब्लॉक के तिगाई आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई। इस दौरान स्वस्थ भारत प्रेरक ओइंदिरा दास, परियोजना अधिकारी व वाह सुपरवाइजर राम किशोर त्रिपाठी आँगनवाड़ी कार्यकत्रियां शैलेश कुमारी आंगनबाड़ी सहायिका श्यामा कुमारी गर्भवती महिलाएं भावना अनीता शहनाज फातिमा बेगम रूबी आदि मौजूद रहे। सुपरवाइजर राम किशोरी त्रिपाठी ने बताया कि गोदभराई दिवस का उद्देश्य महिलाओं को पोषण के लिए जागरूक व प्रोत्साहित करना है। ताकि महिलाएं मुख्य रूप से 10 में से 5 खाद्य समूह का सेवन व नियमित आईएफए गोलियों का सेवन करें।

 गर्भवती हैं तो यह खाएं
डॉक्टर की सलाह पर गर्भवती महिलाएं निम्नलिखित 10 खाद्य, समूह में से प्रतिदिन कम से कम 5 खाद्य का सेवन अवश्य करें, अनाज व कंदमूल, दालें और फलियां, सूखे मेवे, दूध व उससे निर्मित खाद्य पदार्थ, अंडा
मांस व मछली, विटामिन ए युक्त पीले फल व सब्जियां, हरी व पत्तेदार सब्जियां, फल-सब्जियां।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।