Skip to main content
☀फ़तेहपुर ख़ास ख़बर -

जांच के नाम पर कोरा मज़ाक, कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति

जनपद में इन दिनों पुलिस व्यवस्था कमजोर अफसर शाही की वजह से लड़खड़ाई हुई है अफसर ठीक-ठाक जवाब न देकर सिर्फ जांच की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। जिसकी वजह से पीड़ित दर-दर भटक रहे हैं उनके सामने कोई विकल्प नहीं नजर आ रहा है।
     बता दें कि सदर कोतवाली की पुलिस इन दिनों अपनी कारगुजारी को लेकर बेहद चर्चा में है लेकिन जांच के नाम पर हफ्तों से पीड़ित भटक रहे हैं। जबकि आज तक जांच अधिकारी ने उनसे मामलों को लेकर कोई बयान नहीं लिया है। जांच अधिकारी फाइल को अपने ऑफिस में रखकर भूल गए हैं जिसकी वजह से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वह शेखी बघारते हुए जगह-जगह देखे जा सकते हैं।
 बता दें कि पहला मामला लगभग 15 दिन पूर्व सदर कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ीपुर मजरे सनगांव का है जहां कोतवाली के हल्का दरोगा इंद्रजीत गौतम ने आईजीआरएस की जांच निपटाने के नाम पर मौके पर बैठकर विवादित मामले में एक पक्ष के हक में फैसला करके दीवार खड़ी करवा डाला। इनके साथ हल्का लेखपाल सुरेंद्र भी मौजूद थे जिन्होंने उपजिलाधिकारी को दिए गए अपने स्पष्टीकरण में यह बताया कि उन्होंने विवादित स्थान पर कोई निर्माण नहीं कराया है बल्कि वह दरोगा इंद्रजीत गौतम के बुलाने पर मौके पर गए थे इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि दरोगा इंद्रजीत ने व्यक्तिगत लाभ के चलते मौके पर निर्माण करवाया था। जबकि आईजीआरएस निस्तारण में प्रार्थना पत्र का निस्तारण करके रिपोर्ट भेजी जाती है ना की मौके पर बिना किसी आदेश के किसी एक के पक्ष में दीवार खड़ी करवा देना। जबकि यह मामला राजस्व से जुड़ा है लेकिन लेखपाल का स्पष्ट कहना है कि उसने कोई निर्माण नहीं कराया है। इस मामले पर जांच जारी है।    इसी प्रकार दूसरा मामला सदर कोतवाली के अंदर का है जहां गंभीर धाराओं के एक अभियुक्त आर एन सिंह ने हथकड़ी पहने हुए अपने साथियों के साथ पुलिस अभिरक्षा में एक सेल्फी सोशल मीडिया में पोस्ट की। जो चौका देने वाली थी क्योंकि सेल्फी में ली गई फोटो स्पष्ट मामले की सेटिंग की ओर इशारा कर रही थी। आरोप तब और भी मजबूत हो जाता है जब गंभीर धाराओं के आरोपी डॉ आर एन सिंह को गिरफ्तारी व मुकदमे के बाद 2 दिन तक पुलिस ने कोतवाली में बैठा रखा था। इस मामले की भी एक जांच चल रही है।
   इसी प्रकार तीसरा मामला सदर कोतवाली के जेल चौकी इंचार्ज सत्य प्रकाश सिंह का है जिनके ऊपर एक युवक सोनू को रास्ते से जबरन उठाकर कोतवाली में सिपाही के साथ मिलकर बेल्टों से बुरी तरह पीटने का व रुपए छीनने का आरोप लगा है इसमें फतेहपुर पुलिस के कई बयान बदलने से मामला स्पष्ट इस ओर इशारा कर रहा है कि दरोगा सत्य प्रकाश सिंह को मामले से बचाने की पूरी कवायद जारी है। जबकि इस मामले की भी जांच पुलिस अधीक्षक द्वारा करवाई जा रही है लेकिन जांच के नाम पर फाइलें ठंडे बस्ते में पड़ी हैं तीनों मामलों में कोई ठोस कार्यवाही ना होने की वजह से आरोपी जगह-जगह बड़ी-बड़ी बातें करते नजर आ रहे हैं। जबकि पीड़ित दर-दर भटक रहे हैं। वही इस बाबत जांच अधिकारी सीओ रामप्रकाश से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने मीटिंग में होने की बात कहकर मामलों से पल्ला झाड़ लिया। जबकि इस मामले में जिले के नोडल अधिकारी व डीआईजी कवींद्र प्रताप सिंह से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन मीटिंग में होने की वजह से उनसे बात नहीं हो पाई।
DHARAM VEER SINGH

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।