Skip to main content
70 कि0ग्रा0 प्रतिबन्धित गोमांश के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 अदद मोटर साइकिल बरामद-

         पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चल रहे अभियान के क्रम क्षेत्राधिकारी सदर श्री अरविन्द कुमार वर्मा के निकट पर्यवेक्षण में थाना महेशगंज के उ0नि0 महेश कुमार मय हमराह द्वारा आज दिनांक 28.10.2019 को थानाक्षेत्र महेशगंज के माघीमोड के पास से चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति जो एक बोरे में कुछ लेकर बैठे थे, को रूकने का इशारा किया गया तो पुलिस टीम को देखकर कुछ दूर पहले ही मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा मोटर साइकिल मोडकर भागने का प्रयास किया गया। जल्दबाजी में मोटर साइकिल गिर पड़ी, पीछे बैठा व्यक्ति अंधेरे/झाडियों का फायद उठाकर भाग निकला जबकि एक व्यक्ति इस्लाम उर्फ पप्पू को पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया जिसके पास से एक बोरे में 70 किलो प्रतिबन्धित गोमांश बरामद किया गया।
         गिरफ्तार अभियुक्त इस्लाम उर्फ पप्पू ने बताया कि मौके से जो भाग गया वह मेरा साथी नौसाद था। हम मोनू, जुवैद, सोनू पुत्रगण हनीफ नि0 माघी थाना महेशगंज के यहां से यह गोमांस खरीदकर बेचने ले जा रहे थे। यह तीनो एक ही परिवार से हैं जिनके द्वारा प्रतिबन्धित गोवंश का वध करके गोमांस का विक्रय किया जाता है। यह अपने ग्राहको को फोन करके बुलाते हैं, हम भी इनके फोन करने पर आये थे।
उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 239/19 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -
01. इस्लाम उर्फ पप्पू पुत्र मोहर्रम नि0 दहियावां थाना होलागढ़ जनपद प्रयागराज।
प्रकाश में आये अभियुक्तों का विवरण -
01. नौसाद पुत्र इशराइल नि0 दहियावां थाना होलागढ़ जनपद प्रयागराज।
02. मोनू पुत्र हनीफ नि0 माघी चैनगढ़ थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।
03. सोनू पुत्र हनीफ नि0 माघी चैनगढ़ थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।
04. जुबैर पुत्र हनीफ नि0 माघी चैनगढ़ थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।
बरामदगी-
03. 70 किलो प्रतिबन्धित गोमांस।
04. एक अदद मोटर साइकिल नं0 यूपी 70 इक्यू 8792।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।