Skip to main content
शादी से मुकरने पर लड़की ने दिया थाने में शिकायती पत्र

3 साल पहले वरीक्षा और तिलक हो चुका था

दहेज की मांग कर रहा था लड़का पक्ष
औग थाना क्षेत्र के अभयपुर ग्राम सभा के मजरे मदारपुर की हेमराज की पुत्री रानी देवी ने शादी का तिलक व वरीक्षा हो जाने के बाद लड़के पक्ष द्वारा दहेज की मांग कर शादी से मुकर जाने का शिकायती पत्र औंग थाना पुलिस को दिया। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य ने लड़के पक्ष से कानपुर जनपद के महराजपुर थाना क्षेत्र के नया खेड़ा गांव बलराम व उनके पुत्र अजय कुमार तथा लड़के के बहनोई कमलेश कुमार को थाने बुलवाया। बकौल रानी देवी 3 साल पहले शादी तय हो जाने के बाद तिलक व वरीक्षा हो गई थी। लड़की की बड़ी बहन की शादी नया खेड़ा गांव में अजय के पड़ोस में हुई है। लड़की अपने बहन व जीजा नीरज के घर आती जाती थी जिससे दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे।

दोनों पक्षों में समझौते के तहत संपन्न हुई शादी
लड़के पक्ष को थाना अध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य ने शिकायती पत्र का हवाला देकर समझाया। इस पर दोनों पक्ष राजी हो गए ।आज ही सारे गिले शिकवे भुला कर समझौता पत्र लिखकर चंदिकन माता मंदिर में शादी कर लिया। समझौते के बाद  थाना अध्यक्ष ने 21 सौ रुपए लड़की को उपहार स्वरूप प्रदान किया। इस मौके पर अभयपुर ग्राम प्रधान पुत्र संजय सिंह, ग्राम प्रधान आशापुर राजेश सिंह चौहान लड़की समाजसेवी राकेश यादव और लड़के पक्ष से परिवारी जन उपस्थित रहे।
Dharam veer singh

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।