Skip to main content
नर्सिंग होम में चल रहा था बिना लाइसेंस का मेडिकल स्टोर, किया गया सील
Wed, 30 Oct 2019
कानपुर शहर के दक्षिण क्षेत्र में औषधि विभाग की टीम ने छापा मारकर नर्सिंग होम में चल रहा फर्जी मेडिकल स्टोर पकड़ा। मेडिकल स्टोर को सील करने के साथ ही संचालक को नोटिस दिया है।

बर्रा दो के शास्त्री चौराहा स्थित मानदेय नर्सिंग होम में फर्जी तरीके से मेडिकल स्टोर चलाए जाने की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के औषधि निरीक्षक संदेश मौर्या के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को छापा मारा। जांच पड़ताल में संचालक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी नहीं दिखा सके। इस पर संचालक को अवैध तरीके से मेडिकल स्टोर चलाने पर नोटिस जारी किया है। मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट भी नहीं था। इस पर औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर को सील किया दिया। औषधि निरीक्षक संदेश मौर्या ने बताया कि नर्सिंग होम में बिना लाइसेंस के फर्जी तरीके से मेडिकल स्टोर चल रहा था। उसे सील कर दिया है। संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनका जवाब मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।

नर्सिंग होम संचालक पर भी होगी कार्रवाई

औषधि निरीक्षक ने नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है। संचालक किसके आदेश पर नर्सिंग होम परिसर में मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहे थे। उनका यह कृत्य मरीज हित में नहीं है। इसलिए सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।