Skip to main content
बड़ी खबर
सहायक संभागीय कार्यालय में जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह का औचक निरीक्षण
कार्यालय बना था लूट का          अड्डा
कई दलाल आये कानूनी गिरफ्त में

फतेहपुर 21 अक्टूबर 2019
    काफी अर्से से लोगो द्वारा शिकायत की जा रही थी कि सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस, नवीनीकरण, फिटनेस, वाहन स्थान्तरण आदि में सक्रिय दलालो द्वारा रुपए लेकर कार्य किये जाते थे, जिसके परिपेक्ष्य में आज अपराह्न 12:05 बजे जिलाधिकारी श्री संजीव कुमार सिंह ने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान काफी लोग अंदर पाए गए जिसमे लोगो के आईडी एवं अन्य कागजातों को देखकर छोड दिये दिया गया परन्तु सुदीन कुमार ग्राम सुल्तानगढ़, सर्वेश यादव ग्राम मैके का पुरवा, श्रवण कुमार पटेल आबूनगर, शैलेन्द्र कुमार तिवारी बाँदा, मुकेश बिल्लनपुर एवं श्याम सिंह जयरामनगर कुल 06 सक्रिय दलाल पकड़े गए जिनके पास से लोगो की आईडी, फॉर्म एवं अन्य कागजात और रुपए पकड़े जाने पर कोतवाली प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने के साथ कार्यवाही के निर्देश दिए । उन्होने कहा कि अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दलालो को दिये गए कोड वर्ड की भी जांच की जाएगी दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जद में लाया जाएगा । कार्यालय के पास खुली शिवाशी, श्रीगणेश, चंद्रपाल आदि फोटोकॉपी की दुकानों पर छापेमारी कर फॉर्म, डायरी, डाक्यूमेंट्री पत्रावली एवं अन्य कागजात को कब्जे में लिया गया । जांचोपरांत गलत पाए जाने पर दुकानदारो पर भी कार्यवाही की जाएगी । उन्होंने संभागीय निरीक्षक(प्राविधिक) कक्ष में पत्रावलियों की गहनता से जांच की और संदिग्ध पत्रावलियों को कब्जे में लिया और दिनाँक 18 एवं 19 अक्टूबर में स्वीकृत दस्तावेजो की सूची को भी कब्जे में लिया गया  । उन्होंने एआरटीओ प्रशासन कक्ष में बैठकर सीसी टीवी कैमरे के फुटेज भी लिये गए , के साथ निर्देश दिये । निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक मो0 रिज़वान, अपर उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता , अपर उपजिलाधिकारी आशीष कुमार, प्रभारी कोतवाली सदर, जिला सूचना अधिकारी आर0एस0 वर्मा,एलआईयू इस्पेक्टर, एआरटीओ अरविन्द त्रिवेदी, सम्भागीय निरीक्षक(प्राविधिक) आकांक्षा सिंह सहित कर्मचारी उपस्थित ।
धर्म वीर सिंह

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।