Skip to main content
ध्रुव प्रहलाद,सती अनसुईया,दक्ष प्रसंग सुन भावविभोर हुये श्रोता

ढिघरूवा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन

भागवत कथा में पहुंचे पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक

भाव विभोर श्रोता भक्त झूम कर किया नृत्य
फतेहपुर।अमौली विकासखंड के ढिघरूवा गांव के श्री बांके बिहारी मंदिर में चल रही संगीतमय  श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस वृंदावन से आए कथावाचक राघव जी महाराज ने गुरु की सत्ता व महत्ता का व्याख्यान किया उन्होंने कहा कि इस भवसागर से पार होने का एक ही रास्ता है गुरु की सत्ता में रहना।बिना गुरु के इस संसार सागर से कोई पार नहीं हो सकता है उन्होंने चौपाई का उदाहरण देकर के इस बात को सिद्ध किया।कहा गुरु बिन भव निधि तरई ना कोई,जो बिरंचि संकर सम होई...। उन्होंने कहा चाहे वह शंकर के समान क्यों ना हो लेकिन गुरु के बिना भवसागर से तर नहीं सकता है।वह चतुर्थ दिवस श्रद्धालुओं को कथा सुना रहे थे उन्होंने ध्रुव प्रहलाद व नरसिह अवतार प्रसंग को सुना करके श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।माता अनसुईया प्रसंग,महाराजा दक्ष द्वारा यज्ञ का आयोजन भगवान शिव को न आमंत्रित करने आदि के प्रसंग को विस्तार से सुनाया। कथा में पहुंचे पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री अमरजीत जनसेवक ने पूजा अर्चना किया कथा व्यास ने उनका राधे-राधे की पट्टिका पहनाकर के स्वागत किया। कथा के दौरान भजनों में श्रद्धालु भक्त झूमते रहे परीक्षित राजेश अवस्थी अपनी धर्म पत्नी ममता अवस्थी के साथ कथा श्रवण कर रहे हैं। प्रमुख रुप से कार्यक्रम में पवन अवस्थी,आचार्य पुष्पेंद्र चतुर्वेदी,कृष्णा तिवारी,अनुपम, शैलेन्द्र,अंकित दिक्षित,सर्वेश अवस्थी, शुभम मिश्रा,गोलू पान्डेय, कमलेश तिवारी,भारत लाल तिवारी, राममोहन शुक्ला,ऋषि बाजपेई,कैलाश शुक्ला, कमलेश उमराव मुन्ना तिवारी सॉरी पांडे वीरेन्द्र दिक्षित राममोहन शुक्ला सोमेश्वर उमराव पुत्तीलाल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
♦♦
DHARAM VEER SINGH

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।