Skip to main content
दबंग प्रधान के गुर्गों ने रंजिशन युवक को पीटकर  लहूलुहान।
खागा / फतेहपुर
बीती रात किशनपुर थाना क्षेत्र के एकडला गाँव मे दबंग प्रधान( पति) के गुर्गों ने रंजिशन गाँव के ही एक युवक व उसके भाई को धारदार हथियार कुल्हाड़ी व लाठी डण्डे से पीटकर लहू लुहान कर दिया।
जानकारी के अनुसार  एकडला निवासी गुलाब सिंह का पुत्र छोटे लाल बीती रात अपने परिजनों के साथ घर के अन्दर लेटा था। तभी दबंग प्रधान पति के गुर्गे उमेश यादव, गुड्डू सोनकर व अक्कू सोनकर लाठी डंडो व धारदार हथियारों से लैश होकर आ धमके जिन्होंने रंजिशन छोटे लाल के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जिस पर  छोटेलाल ने घर के बाहर आकर गाली गलौज करने के लिये मना किया। तो दबंगो ने पीड़ित छोटेलाल पर लाठी डंडो व  कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। यही नहीं बल्कि दबंगो ने बीच बचाव करने आये उसके भाई को भी मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तभी सोर सुनकर पड़ोसी घटना स्थल की ओर दौड़े जिन्होंने दबंगो को ललकारा तो तीनों आरोपी जान माल की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। मुहल्लेवाशियों द्वारा घटना की सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये निजी साधन से अस्पताल भेजवाया।
वहीं ग्रामीणों के बीच इस बात की चर्चा भी रह रह कर उठती रही। की घटना की पृष्ठभूमि दबंग  प्रधान  (पति ) के ही बैठक कक्ष में कई दिन पूर्व  रची गई थी।
 वारदात का आरोपी मास्टर माइंड उमेश यादव जो कि प्रधान पति का निजी वाहन चालक है। इसका ये पहला कृत्य नहीं है। बल्कि ये पहले भी शराब के नशे में कई ग्रामीणों के साथ मारपीट व गाली गलौज कर चुका है। जिसने किशनपुर मेले के दौरान भी शराब के नशे में धुत होकर अखबार में प्रकाशित खबर को लेकर एक दैनिक अखबार के संवाद सहयोगी के साथ अभद्रता व मारपीट का प्रयास किया था।
बल्कि प्रधान पति ने स्वयम ही चुनावी रंजिश के चलते गाँव के ही  किसान राजेश सिंह व सुन्दर सिंह की लगानी जमीन में आधी रात को जे सी बी चलवाकर मिट्टी पुराई कराकर अवैध सड़क निर्माण का असफल प्रयास कर गाँव मे तनाव व विवादास्पद स्थित उत्तपन्न की थी। जिसमें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ( पति ) ने सरकारी धन का भी दुरुपयोग किया है।
इसके पूर्व भी  प्रधान (पति ) ने उपरोक्त किसानों के ही पूर्वजों के खाद के गड्ढों की पुराई कराकर दबंगई के बल पर मकान का अवैध निर्माण कराया था।
जिसको ग्रामीणों की शिकायत पर  अवैध खनन मामले से घिरे तत्कालीन उपजिलाधिकारी अमित भट्ट ने रोकवाते हुए यथा स्थित बनाए रखने का आदेश दिया था।
मामले के बावत थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
धरम वीर सिंह

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।