Skip to main content

DlightNews

रुदावल भरतपुर
ब्यूरो चीफ राघवेंद्र परमार

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में ₹ 25 हजार के ईनामी कुख्यात बदमाश, पुलिस थाना रूदावल के सक्रिय हिस्ट्रीशीटर हार्डकोर क्रिमनल लल्लू शूटर व महाकाल गैंग 05 के सरगना व उसके दो सक्रिय सदस्यों को अवैध हथियार के साथ गिरफतार किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। गौरतलब है कि डीएसटी प्रभारी पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार को उत्तरप्रदेश के कोसी मथुरा की तरफ से कुछ बदमाशों के अवैध हथियारो के साथ राजस्थान के भरतपुर में आने की सूचना पर थानाधिकारी थाना सेवर अरूण कुमार के नेतृत्व में हेलक चितौकरी सडक पर की गई नाकाबंदी के दौरान थाना पुलिस व डीएसटी की टीम द्वारा धरदबोचा गया। बिना नम्बरी एक मोटरसाकिल अपाची पर आते हुए गिरफ्तार किए गए पुलिस थाना रूदावल के सक्रिय ईनामी हिस्ट्रीशीटर हार्डकोर क्रिमनल राजेश उर्फ अनुज उर्फ लल्लू शूटर पुत्र नवल सिंह गुर्जर उम्र 24 साल निवासी हरनगर थाना रूदावल, उसके सक्रिय सदस्य मंगल पुत्र केदार ब्राहमण उम्र 24 साल निवासी खेरिया मोड थाना रूदावल व नारायण पुत्र भोजपाल ठाकुर उम्र 24 साल निवासी घरवारी थाना डीग के कब्जे से पुलिस ने दो देशी कटटा 315 बोर व 7 कारतूस 315 बोर बरामद किए है। बताया गया कि "महाकाल गैंग 05 का सरगना” राजेश उर्फ अनुज उर्फ लल्लू शूटर राह भटके नवयुवकों से अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर अपना महिमा मंडन करवाकर उन्हें अपराध की दुनिया में धकेल कर अपराधी बनाने के साथ नवयुवकों को अवैध हथियार बेचना व अवैध हथियार से फायर कर आम जनता में अपना भय व्याप्त कर खनन क्षेत्र व आम जनता से वसूली करने के धंधे में लिप्त है। कार्यवाही की अंजाम देने बाली पुलिस टीम में 
थानाधिकारी सेवर अरूण कुमार, डीएसटी प्रभारी पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार सेवर थाना पुलिस के हेडकांस्टेबल दयाल सिंह 945 व हेमन्त 46, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह 2457, महेन्द्र सिंह 2055, नरेन्द्र 2442 डीएसटी टीम के 
सहायक उपनिरीक्षक बलदेव सिंह, साईवर सैल सहायक उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक बाबूलाल, हेडकांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह 1195 व ताराचन्द 663, कांस्टेबल प्रेमचन्द 1705, अमर सिंह 1129, जगदीश 1340, गिरधारी लाल 1347, चुन्नी 2070, यतेन्द्र 1703, सत्यवीर 1573, अजब सिंह 205, मधुसूदन 1453 व चालक कांस्टेबल धनश्याम 349 शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।