Skip to main content

DlightNews

जिला बरेली में साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय में 20 दिवसीय चित्रकला* *कार्यशाला* *का* *शुभारंभ* 
*******************
 *बरेली: 05 जून 2023* 
साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय के चित्रकला विभाग में आज से उत्कर्ष ललित कला अकादमी उ०प्र० के तत्वावधान में 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।।
कार्यशाला का उद्घाटन ललित कला अकादमी उ०प्र० के पूर्व चेयरमैन, *कला भूषण डॉ राजेंद्र* *सिंह पुंडीर (पूर्व* *दर्जा राज्यमंत्री* *उ०प्र०* *सरकार)* द्वारा कैनवास पर श्रीॐ लिखकर किया गया । डॉ पुंडीर ने कला शिक्षा और भारतीय संस्कृति को एक दूसरे का समपूरक बताया एवं कला संस्कृति के प्रचार प्रसार पर बल दिया।।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की *प्राचार्या डॉ अनुपमा* *महरोत्रा* ने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए कला से जुड़ना जरूरी है, अतः कला संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन आवश्यक है।

 कार्यक्रम संयोजिका एवं *चित्रकला विभागाध्यक्षा* *डॉ* *गीता अग्रवाल* ने बताया कि कार्यशाला 05 जून से 26 जून तक चलेगी। जिसमें छात्र-छात्राओं को चित्रकला की बारीकियां, विषय विशेषज्ञों द्वारा सीखने को मिलेंगी पहले दिन कार्यशाला में काफी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान अच्छा कार्य करने वाले दोनों वर्गों के 05- 05 विधार्थियों को अकादमी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा ।
प्रशिक्षण के बाद सभी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। 
उद्घाटन कार्यक्रम में प्रोफेसर रुचि गुप्ता, स्वतंत्र चित्रकार दिवाकर आर्य, गरिमा आर्य, डॉ रीना टंडन, रितु शर्मा ,कविता यादव, शिवानी वर्मा, मखफी फातमा, फरहीन वारसी आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
धन्यवाद्
🙏🏽💐✏️🖍️🖌️🎨

 *डॉ गीता अग्रवाल* 
संयोजिका एवं विभागाध्यक्षा ,
चित्रकला विभाग,
साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय, श्यामगंज बरेली ।। बरेली से संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।