Skip to main content

DlightNews

अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी की ओर से नव निर्वाचित चेयरमैन, सभासदों एवं नव निर्वाचित कांग्रेस पदाधिकारियों का हुआ भव्य सम्मान समारोह           
 बरेली से संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

बरेली  : आज अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी की ओर से आज शाम को 6 बजे जगतपुर पुलिस चौकी से आगे राना गार्डन शादी हाल में नव निर्वाचित चेयरमैन , पार्षदों एवं नव निर्वाचित अल्पसंख्यक कांग्रेस के पदाधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह , स्वागत कार्यक्रम हुआ आयोजित ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरु जी डॉक्टर के० बी० त्रिपाठी उपस्थित रहें और कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की।
नव निर्वाचित चेयरमैन नगर पंचायत सिरौली चमन सकलैनी के पति जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, नव निर्वाचित पार्षद  वार्ड नंबर 75 सादिक अंसारी, वार्ड नंबर 71 ज़हीर उद्दीन मुन्ना, वार्ड नंबर 28 मैहसर खान, और अल्पसंख्यक कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव मोहम्मद हसनैन अंसारी, प्रदेश सचिव मजहर खान, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस पूर्व पार्षद मोहम्मद यामीन रजा, महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस पूर्व पार्षद खान इम्तियाज अफगानी उर्फ अब्बू साहब को बुके देकर, फूल मालाऐ पहनाकर और शाल उड़ा कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरु जी डॉक्टर के० बी० त्रिपाठी ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष माननीय राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद से देश का माहौल लगातार बदल रहा है हर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अच्छा प्रदर्शन कर रही है जिस तरह से माननीय राहुल गांधी जी ने आह्वान किया कि मोहब्बत की दुकान हम खोल रहे हैं आप लोग आइए उससे एक बड़ा परिवर्तन आज नजर आ रहा है लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं अभी बीते नगर निकाय चुनावों में भी जिला बरेली में कांग्रेस पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया अब् लोग उम्मीद भरी नजरों से कांग्रेस पार्टी की ओर देख रहे हैं भाजपा की डबल इंजन सरकार ने सिर्फ लोगों को सपने दिखाए और चुनावों से पूर्व जो नारे दिए थे आज वह कहीं पर भी धरातल पर नजर नहीं आ रहे पूर्व में सत्ता में रही कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने अल्पसंख्यकों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाकर उनके उत्थान का काम किया था ।उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बरेली मंडल प्रभारी अनवर अनीस ने उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा पूरे बरेली मंडल में बहुत मजबूती के साथ अल्पसंख्यक कांग्रेस काम कर रही है और अल्पसंख्यकों के हितों के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है पूरे प्रदेश में अल्पसंख्यक कांग्रेस का नए सिरे से गठन किया जा रहा है सक्रिय, कर्मठ ,जनाधार वाले लोगों को जोड़ा जा रहा है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक ने कहा अल्पसंख्यक कांग्रेस कांग्रेस पार्टी और संगठन का एक मजबूत स्तंभ है सबका साथ सबका विकास सिर्फ कांग्रेस पार्टी की सत्ता में रहते ही हुआ नेहरू जी से लेकर मनमोहन सिंह तक कांग्रेस पार्टी के जितने भी प्रधानमंत्री रहे सबने देश के हर वर्ग, हर समुदाय की उन्नति, उत्थान के लिए काम किया आज वर्तमान समय में भा जा पा की डबल इंजन सरकार की गलत नीतियों से हर वर्ग परेशान है ।
उपस्थित कांग्रेस जनों में जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत शर्मा  , पूर्व विधानसभा शहर प्रत्याशी प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व कैंट विधानसभा प्रत्याशी नवाब मुजाहिद हसन खां,  जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा,  प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां, जिला महासचिव जिया उर रहमान, तबरेज ख़ान, अमजद खान, नबी हसन खान , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ब्रह्मानंद शर्मा , पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सरदार खा,  आफताब आलम,  आसिफ अली, टोनू बक्शी,  शाकिर सकलैनी, उस्मान खान, मोहम्मद जकी , अतहर अली , रोहित, हर्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।