Skip to main content

DlightNews

ब्रह्माकुमारी संस्था ने जल जन अभियान एवं विश्व पर्यावरण दिवस मनाया ।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बरेली द्वारा संस्था के सिविल लाइंस केन्द्र पर "कल्प तरुह अभियान" के अन्तर्गत जल जन अभियान एवं विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ राजयोग  शिक्षिका ब्रह्माकुमारी नीता दीदी ने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्था माउंट आबू के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग ( rural wing) एवं जल शक्ति मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा इस तरह के कार्यक्रम पूरे देश में मनाए जा रहे हैं, जिसके द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को हर साल एक वृक्ष लगाने एवं उसका संरक्षण करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, तथा साथ ही साथ जल संरक्षण करने के उपायों को अपनाने के लिए विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है।
इस अवसर पर पारुल बहन द्वारा सभी आगुंतको एवं सभी उपस्थित भाई बहनों को वृक्ष लगाने उसका संरक्षण करने और जल संरक्षण के लिए संकल्प कराए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आर्मी से कर्नल संजय मोहिला एवं श्रीमति प्रीति मोहीला जी, MES चीफ इंजीनियर बरेली जोन अजीत कृष्ण सिंह जी, सेवानिवृत पुलिस अधीक्षक हरविलास शर्मा जी एवं रेलवे लीगल डिपार्टमेंट के श्री आर. बी. शर्मा जी उपस्थित थे। 
इस अवसर पर पारुल बहन, रजनी बहन, नेहा  बहन द्वारा सभी का स्वागत किया गया। छोटे बच्चो द्वारा सुन्दर गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए। मोहित भाई द्वारा मधुर कंठ से मधुर गीत प्रस्तुत किया गया ।  बहुत सारे भाई बहनों को वृक्ष लगाने को दिए गए। अंत में रजनी बहन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। बरेली से संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।