भारत विकास परिषद पर्यावरण पखवाड़ा दिनांक 2 जून से 15 जून तक मनाया जा रहा है ,,उसी के अंतर्गत तृतीय कार्यक्रम में आज पर्यावरण दिवस पर स्थानीय गांधी स्टेडियम मे जन जनार्दन के लिए तुलसी, एलोवेरा, तथा गिलोय के औषधि पौधों का वितरण किया गया ।।आज के कार्यक्रम के संयोजक संजय अग्रवाल सीए तथा पर्यावरण प्रांत संयोजक अनिल भाई जी एवं अध्यक्ष श्री सौरव सक्सेना जी के नेतृत्व में लगभग 130 औषधि पौधों का वितरण गांधी स्टेडियम में मौजूद सभी जन जन को वितरित किए गए ।।भारत विकास परिषद के जिला प्रभारी डॉ अनिल सक्सेना ने इस मौके पर कहा कि हमारा उद्देश्य है कि आज पर्यावरण दिवस पर हम हर घर में पौधा का रोपण करवाएं,, जिससे लोगों को पौधारोपण की जागृति हो और वह इसको एक अपने रोजमर्रा के काम में लेकर पौधों की रक्षा करें और पौधों का रोपण करें जिससे कि अधिक से अधिक पेर्यावरण को लाभ हो सके,, समारोह में उपस्थित जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार जी ने भारत विकास परिषद के पर्यावरण दिवस पर बनाए जाने वाले औषधि पौधा वितरण की भूरी भूरी प्रशंसा की और गांधी स्टेडियम में पधारे सभी बच्चों , विभिन्न खेलों के कोचों को तथा विभिन्न विद्यालयों से पधारे रोजमर्रा के खेलकूद करने वाले बच्चे और जनता के मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को पौधारोपण दिया ,,इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल जी की तरफ से गीता सार की बुक सभी को भेंट की गई ,,आज के कार्यक्रम में संयोजन के लिए जगदीश सक्सेना जी एवं श्री अशोक अरोड़ा परिषद संरक्षक का विशेष योगदान रह।,, आज के कार्यक्रम में महिला संयोगिता डॉ अनुरीता सक्सेना ,जिला प्रभारी सचिव विनोद कुमार गुप्ता, डॉ विजय कुमार सिंह, श्री सुनील कुमार गुप्ता, श्री वीके कपूर, श्री दीपक सक्सेना ,शशि गुप्ता, लक्ष्मीकांत शर्मा आदि अनेकों भारत विकास परिषद के सदस्य मौजूद थे।। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्ठान वितरण तथा बच्चों को बिस्कुट का नाश्ता कराया गया।।,,,पर्यावरण पखवाड़े का 2 दिन का विश्राम है तदुपरात 8 जून को गोहनिया चौराहे पर सभी आम जनता के लिए पर्यावरण जागरूकता संदेश हेतु पंपलेट एवं नुक्कड़ सभा आयोजन किया है पर्यावरणा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा ।। बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।
Comments
Post a Comment