Skip to main content

DlightNews

*बाल विवाह के दो परिणाम दुर्बल काया दुखों की खान*              

*-ब्यूरो चीफ*
गोरखपुर। 29जून 2023 को विकासखंड सरदार नगर के ग्राम जोधपुर के हरिजन बस्ती में यूनिसेफ व श्रम विभाग के तत्वावधान में संस्कार की टीम बाल संरक्षण विषय पर बाल हिंसा, बाल तस्करी,बाल विवाह जैसे जघन्य अपराधों की रोकथाम हेतु ग्राम में डोर टू डोर सर्वे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनमानस में जागरूकता लाने का सफल प्रयास किया। जिसमें दिखाया कि भारतवर्ष में बेटियों को दोयम दर्जे पर आका जाता है।जिसकी वजह से बच्चियों की कम उम्र में शादी कर देते हैं ।बच्चियां बीमार हो जाती हैं ।उनका शारीरिक,मानसिक विकास नहीं हो पाता। ऐसे में प्रसव के दौरान बहुत सारी बच्चियों की मृत्यु तक हो जाती है ।इसलिए जब तक लड़की 18 से ऊपर ना हो जाए लड़का 21 के ऊपर ना हो जाए बाल विवाह ना करें ।यह कानूनन अपराध कि श्रेणी में आता है।जो भी बाल विवाह में शामिल होगा उसे सजा व जुर्माना या फिर दोनों हो सकता है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान  प्रभु राजभर, आंगनवाड़ी देवंती देवी,प्रेम शीला देवी,सरिता रानी उपस्थित थी। कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निर्देशक मुकेश श्रीवास्तव,महेश वर्मा, दीपक वर्मा,अंकित श्रीवास्तव, विष्णु कुमार शिखा,आदि ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।