Skip to main content

DlightNews

*************
डिलाईट न्यूज़ स्टेट हेड मध्य प्रदेश देवास से राजेंद्र योगी

*सहकारी भागीदारी कांग्रेस द्वारा निश्चित की गई थी। - मस्कोले* 

*बोनस एवं लाभांश वितरण समारोह बहरी*

बागली - बेहरी दुग्ध सहकारी समिति द्वारा बुघवार को संस्था के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष , संचालको की उपस्थिति में   बोनस वितरण कार्यक्रम रखा गया इस गरिमामई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामेश्वर गुर्जर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बागली एवं विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य कमल मस्कोले  ने बताया कि  सहकारी संस्था निर्माण कांग्रेस पार्टी की देन है कांग्रेस हमेशा से किसानों के खुशहाल भविष्य के विषय में चिंतन करती है  । इसी दौरान सहकारी संस्था द्वारा लाखों रुपए का बोनस बांटा अधिकतम बोनस राशि दूध संग्रह करता राकेश  बजरंग दांगी को ₹76300 एवं बजरंग माखन पिता घीसा लाल दांगी ₹42000  सहीत कई दुग्ध उत्पादक किसानों को बोनस वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जी एस जैन सहकारी संस्था प्रभारी रहे । बोनस वितरण समारोह में । क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक और वर्तमान तथा पूर्व जनप्रतिनिधि आदि बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल रहे यहां के दुग्ध उत्पादक किसानों के साथ-साथ दूध की गुणवत्ता की तारीफ सब दूर होती है। गुणवत्ता वाले दूध की वजह से यह संस्था हमेशा लाभांश स्थिति में रहती है। संस्था प्रभारी जी एस जैन ने बताया कि क्षेत्र के किसान एवं पशुपालक हर परिस्थिति में दूध उत्पादन करते हैं। इस क्षेत्र का दूध पूरे मालवा में प्रसिद्ध है। इसी दौरान हाल ही में सेवानिवृत्त होकर आए भारतीय सीमा रक्षक जय गोस्वामी का संस्था द्वारा स्वागत किया गया।

Delight news state head Rajendra Yogi
***********

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।