Skip to main content

DlightNews

*प्लेटफार्म पर चाकू से लैस दबंगों का मारपीट करते, वीडियो वायरल*

मीरगंज : रेलवे स्टेशन के पास चाकू और छुरी से लैस दबंगों ने कुछ लड़कों के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो मीरगंज में रेलवे स्टेशन नगरिया सादात का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।
*एक साथ तीन लड़कों को जमकर पीटा*
वायरल वीडियो में करीब आठ से 10 लड़के दिखाई दे रहे हैं। जिसमें दो लड़कों के हाथ में बड़े-बड़े चाकू और छुरी दिखाई दे रही हैं। कुछ लड़के दो-तीन लड़कों को घेरकर उनके साथ गाली-गलौज कर रहे हैं। इसी बीच एक साथ सभी लड़के तीनों लड़कों पर हमला बोल देते हैं। सभी लड़कों को बुरी तरह से मारा-पीटा जाता है। जमीन पर गिरने के बाद भी लगातार मारपीट की जा रही है। बेखौफ दबंग पूरे ही मामले की खुद ही वीडियो बनाते रहे। इसके साथ ही वीडियो में वह वीडियो बनाने की बात करते हुए भी सुनाई दे रहे हैं।
*दबंगों ने खुद ही वीडियो बनाकर किया वायरल*
चर्चा है कि मारपीट करने के बाद दबंगों ने खुद ही वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। मीरगंज इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला लगभग एवं वर्ष पुराना हैं। इस वीडिओ वाले मामले में तत्कालीन कस्वां इंचार्ज अनिल कुमार ने अयान व दानिश के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की थी। अब किसी खुरापाती ने पुरानी वीडिओ को पुनः शेयर कर दिया। बरेली से संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।