Skip to main content

DlightNews

आज भारत के प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी जिन्होंने साइकिल से भारतवर्ष की संपूर्ण लगभग 60000 किलोमीटर की यात्रा का निर्णय लेकर पर्यावरण को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है ,आज पीलीभीत पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सायं 8:00 बजे पधारे। भारत विकास परिषद के जिला प्रभारी डॉ अनिल सक्सेना ने बताया की कन्याकुमारी से विगत  6 अक्टूबर 22 से निकले हुए श्री  रोबिन सिंह जी आज विभिन्न राज्यों विभिन्न जिलों से होते हुए शाम 8:00 बजे पीलीभीत पधारे। पीलीभीत में भारत विकास परिषद के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किय। हमारे पर्यावरण पखवाड़े के शुभ अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्री सौरभ सक्सेना ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम इस वक्त भारत विकास परिषद पर्यावरण पखवाड़े 2 जून से 15 जून तक मना रहे हैं, और इस बीच इतने बड़े पर्यावरण प्रेमी का हमारे मध्य पधारना यह हमारे कार्यक्रम को चार चांद लगा रहा है,, समारोह में प्रांत पर्यावरण संयोजक एवं नगरपालिका ब्रांड एंबेसडर श्री अनिल मेनी जी ने  हैंड बिल तथा एक जूट का थैला जो कि पर्यावरण रैली वाले दिन सभी को वितरित किया गया था श्री रोबिन सिंह जी को प्रदान किया और उनकी आगे की यात्रा हेतु उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की,,  श्री रोबिन सिंह जी इटावा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और उन्होंने अपने जुनून से पर्यावरण को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इतना जोखिम भरा भारतवर्ष का साइकिल पर यात्रा का निर्णय लिया और मैदानों से पहाड़ों तक की यात्रा का लक्ष्य रखा ,स्वागत समारोह में बोलते हुए रोविन सिंह ने कहा कि मैं जब चला था तो मेरी बेटी 3 माह की थी जब मैं अपने गृह जनपद इटावा से पास हुआ तो मेरी बेटी 9 माह की हो गई थी और मैं कोई पर्यावरण की महान यात्रा में आप सबका सहयोग संपर्क पाकर अभिभूत हो गया हूं ,,मैं भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों का हार्दिक आभारी हूं कि उन्होंने आज मुझे पीलीभीत पधारने पर अत्यधिक मान सम्मान दिया ,इस अवसर पर भा, विकास परिषद की तरफ से उन्हें एक स्मृति चिन्ह परिषद सदस्य श्री अवनीश सक्सेना जी द्वारा प्रदान किया गया इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रज प्रांत पर्यावरण प्रमुख श्री पारस सिंह तथा राजस्व विभाग से धर्मेंद्र राठौर जी भी मौजूद रहे, श्री रोबिनसिंह जी ने बताया कि कल सुबह 4:00 बजे हम यहां से रुद्रपुर के लिए प्रस्थान करेंगे उसके बाद रामपुर मुरादाबाद होते हुए हरिद्वार और फिर पहाड़ की ओर सहारनपुर होते हुए केदारनाथ की यात्रा के आएंगे इस सभी के यात्रा का उद्देश्य केवल और केवल जन जागरण में पर्यावरण की सुरक्षा ,जल का संरक्षण ,पेड़ों की रक्षा और प्लास्टिक का बहिष्कार हमारा उद्देश्य है।। भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों ने उनकी आगामी  यात्रा के लिए शुभकामनाएं  दी।। बरेली से संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।