Skip to main content

DlightNews

ठग 20 हजार रुपये के नोट के हार , 20 रुपये वाली नोट की गड्डी लेकर हुए फरार

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _  थाना फतेहगंज पश्चिमी  क्षेत्र के गांव सोरहा में बाजार के पास इस्लाम हुसैन की जनरल स्टोर की दुकान है उस दुकान पर उनका लड़का मोहम्मद अफजल बैठकर दुकानदारी कर रहा था। उसी समय उनकी दुकान पर दो लड़के सफेद अपाचे गाड़ी से आए और दस दस हजार के दो हार और नए 20 नोट की गड्डी मांगी। उस समय दुकान में एक 10 हजार रूपये का ही हार तैयार था। उसके बाद दुकानदार अफजल ने जल्दी से दूसरा 10 हजार रुपये का हार तैयार कर दिया। उसके बाद दुकानदार अफजल ने दोनों हार पैक करके और नए नोट की 20  की गड्डी के उन व्यक्तियों से 23 हजार रुपये मांगे तो उन्होंने कहा हमारे पास (कैश) नगद रुपये नहीं है। हम आपके नंबर पर पेटीएम कर रुपये ट्रांसफर कर देते हैं। दुकानदार अफजल ने पेटीएम करने से मना कर दिया।  तो दोनों व्यक्ति ने कहा हम अभी कहीं और से रुपये निकाल कर आपको पेमेंट कर देते हैं। उस समय दोनों व्यक्ति वहां से चले गए कुछ देर बाद वापस आने पर उन्होंने कैस न मिलने की बात कही और अपनी परेशानी बता कर पेटीएम करने को कहा काफी गुजारिश करने के बाद दुकानदार अफजल ने अपने छोटे भाई इमरान के नंबर पर पेटीएम स्कैन कर पेमेंट करने के लिए कहा उसके बाद उस व्यक्ति ने पेटीएम स्कैन कर फर्जी रुपये ट्रांसफर करने का मैसेज दिखाकर 20 हजार रुपये के दो हार और एक नई 20 के नोट की गड्डी लेकर लेकर चले गए। उसके बाद उनके पिता मोहम्मद इस्लाम हुसैन जब अपनी दुकान पर वापस आए तो उन्होंने दोनों हार और नोट की गड्डी के रुपए मांगे तो उनके लड़के अफजाल ने ग्राहक द्वारा नगद कैश न होने की बात बता कर पेटीएम में रुपये ट्रांसफर कराने की बात बताई। उसके बाद उनके पिता इस्लाम हुसैन ने जब अकाउंट चेक किया तो उसमें कोई भी रुपए ट्रांसफर नहीं हुआ था। उसके बाद उन्हें 23  हजार रुपये की ठगी करने का एहसास हुआ। उसके बाद इस्लाम हुसैन सिर पर हाथ रख कर बैठ गए। उसके बाद उन्होंने फतेहगंज पश्चिमी थाने में लिखित तहरीर देकर उक्त आरोपी ठगों के बारे में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कही।       
दुकान मालिक इस्लाम हुसैन ने बताया कि दो ठगों ने हमारी दुकान पर आकर 20 हजार रुपये के दो नए हार और एक 20 के नोट की गड्डी लेकर फर्जी  ट्रांजक्शन दिखाकर 23 हजार रुपये का चूना लगाकर फरार हो गए। उन दोनों आरोपी ठगों की पहचान या पता बताने वाले को मैं 5 हजार रुपये इनाम देने की बात कही है।                              

बरेली से संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।