Skip to main content

DlightNews

सीबीगंज क्षेत्र में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा व कदम सुपोषण अभियान का हुआ शुभारंभ बरेली से संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

बरेली : आज सीबी गंज क्षेत्र में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा एवं एक कदम सुपोषण की ओर अभियान का शुभारंभ मेयर श्री उमेश गौतम एवं नोडल अधिकारी डॉ हरपाल सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया । इस अवसर पर  जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रशांत रंजन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी  डॉ मधु गुप्ता डब्ल्यूएचओ से डॉक्टर पी बी कौशिक  एड्रा से शालिनी यूनिसेफ नूर निशा जेएसआई से रजनी वर्मा एवं अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर अकबर हुसैन यूएनडीपी से धर्मेंद्र चौहान बीसीसीएम डब्ल्यूएचओ एफएम अरमान अली एवं इकरार तथा जेएसआई से एफ एम शमीम खान आदि उपस्थित रहे । इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मधु गुप्ता द्वारा दस्त रोग एवं इसके निवारण के विषय में विस्तृत रूप से बताया गया तथा बताया गया ।कि 2 माह से 5 वर्ष के बच्चों को दिन में 3 बार से अधिक दस्त होते हैं । तो उन्हें ओआरएस का घोल 1 लीटर पानी में बनाकर रख ले तथा दिन भर पिलाते रहे एवं जिन की गोली का सेवन 14 दिन तक लगातार करवाएं । यदि इस रोग का इलाज समय से नहीं किया जाता है, तो ये डायरिया का रूप ले लेता है। जो कि बच्चों के लिए बहुत ही घातक बीमारी होती है । अतः जब भी बच्चे एवं शिशुओं में दस्त होना शुरू होते हैं । तो हमें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए तथा जिंक और ओ आर एस का घोल बनाकर पिलाना शुरु कर देना चाहिए । ताकि अपने बच्चों को दस्त से बचा सके इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी आशाएं एवं आंगनवाडी घर-घर जाकर जिंक और ओ आर एस बांटेगी तथा प्रतिदिन रिपोर्ट करेंगे । एवं एक कदम कुपोषण की ओर अभियान के अंतर्गत सभी गर्भवती माताओं को सुरक्षित गर्भ धारण के विषय में विस्तृत रूप से बताया गया एवं सभी गर्भवती माताओं को 360 गोली कैल्शियम 180 गोली आयरन तथा एक गोली अल्बेंडाजोल की प्रदान की गई । इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र सीबीगंज पर उपस्थित मरीजों को निशुल्क जिंक एवम ओ आर एस  वितरण किया गया एवं मरीजों के दस्त रोग के  विषय में विस्तृत रूप से बताया गया । इस अवसर पर हृदेश कुमार ,मनमोहन सिंह भारती ,रामबली ,रजनी एवं समस्त आशाओं का विशेष सहयोग रहा ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।