Skip to main content

DlightNews

जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन किया गया कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह


आज जनपद बरेली के गैलेक्सी पैलेस ( स्वाले नगर पेट्रोल पंप के सामने )रामपुर रोड बरेली में जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकार, समाजसेवी ,कवि , प्रशासनिक अधिकारी  आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम कार्यक्रम संचालक दीपक पाठक द्वारा मंत्रों के उच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती एवं भारत मां के फोटो समक्ष दीप प्रज्वलित कर आयोजन की शुरुआत की गई। उसके पश्चात  कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें  मुख्य भूमिका कमल कांत तिवारी की रही जो कवि जगत की जानी-मानी हस्ती हैं और बरेली के निवासी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र दीक्षित द्वारा की गई ,जो हाथरस से चलकर बरेली पहुंचे । कवि सम्मेलन का संचालन सुनीत बाजपेई द्वारा किया गया जो लखीमपुर खीरी से चलकर बरेली आए । आयोजन में जनपद बरेली से कमल कांत तिवारी के साथ-साथ राजेश शर्मा आनंद पाठक आदि उपस्थित रहे जो सभी काव्य जगत के जाने-माने कवि हैं। कवि सम्मेलन के दौरान सभी लोग कविताएं सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए। किसी ने हास्य रस, किसी ने वीर रस, तो किसी ने श्रृंगार रस की कविताएं सुना कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए ।

आयोजन में अतिथि के रूप में यशपाल सिंह (डिप्टी एसपी इंटेलिजेंस)  उपस्थित रहे। जिन्होंने पत्रकार एवं समाजसेवियो को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य आयोजन कर्ता के रूप में अनुराग शर्मा राष्ट्रीय महासचिव ,पवन त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे।

आयोजन में विशिष्ट योगदान तकी रजा,( अतीक अहमद फहीम अहमद, गैलेक्सी पैलेस ऑनर) वाहिद ( मैनेजर) का रहा ।

आयोजन में समर्थ मिश्रा (अमन), डॉ. अनीस वेग, डॉ. हृदेश पाल, सहीर खान, अहेतशाम अली, साहिल बजाज, नदीम जी, दीपक पाठक, नव प्रभात, उत्कर्ष त्रिपाठी, सुनील दिवाकर आदि ने विभिन्न प्रकार से सहयोग किया।

आयोजन के दौरान बरेली के अनेक वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी अनुराग सक्सेना, सचिन श्याम भारती ,कौशिक टंडन ,सत्येंद्र सिंह ,शैलेंद्र चौधरी, अभिनय रस्तोगी, हर्षित, मोमिन खान, प्रदीप शुक्ला, करुणानिधि गुप्ता ,रईस अहमद ,कामरान अली ,सैयद सलमान ,अभय कश्यप, मुस्तकीम, रफी मंसूरी ,अफरोज अली, मिलन शर्मा, नदीम खान, अशोक चौधरी आदि अनेक पत्रकार एवं समाजसेवी  उपस्थित रहे । बरेली से संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।