Skip to main content

DlightNews

राष्ट्र हित में मुस्लिम फकीर समाज की भूमिका : राजधानी लखनऊ में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफी शाह मलंग प्रकोष्ठ का मंडली बैठक संपन्न 

आज की बैठक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सूफी शाह मलंग (फकीर) सम्प्रदाय द्वारा आयोजित यूपी के अंतर्गत आने वाले कुल 18 मंडल,आगरा मंडल, ,अलीगढ़ मंडल,अयोध्या मंडल,,आजमगढ़ मंडल,प्रयागराज मंडल,कानपुर मंडल,गोरखपुर मंडल,चित्रकूट मंडल,झांसी मंडल,लखनऊ मंडल,मेरठ मंडल,मुरादाबाद मंडल,मिर्जापुर मंडल,बरेली मंडल,बस्ती मंडल,देवीपाटन मंडल,झांसी मंडल,सहारनपुर मंडल.

के प्रभारियों की उपस्थिति में प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई..य़ह की ?

1. मोदी सरकार ने जातिगत जनगणना करने का निर्णय लेकर सराहनीय कार्य किया है इससे हर जाति वर्ग को फायदा होगा खासकर हिन्दुस्तानी सूफ़ी शाह मलंग (फकीर) समुदाय जो कि उत्तर प्रदेश पिछड़ा जाति सूचि क्रमांक 30 पर और केंद्रीय राज्य सूचि क्रमांक 29 पर अंकित है आने वाले दिनों में जातिगत जनगणना शुरू हो रही है
उसमें सबसे मुख्य सवाल हैं......
जाति कौन सी है और धर्म क्या है..?

सभी भारतीय जिंदा शाह मदार (फकीर) समुदाय के लोंगो से आग्रह किया गया है कि वह अपनी मूल जाति फकीर को कतई न छुपाये..
साथ ही 
धर्म-इस्लाम 
उपजाति में- शाह,साईं,अल्वी, दीवान, मलंग-मदार, मदारी, मियां,काज़ी, मुल्ला, दरवेश, छपरबंद, कलंदर, चिश्ती, कादरी, साबरी, वारसी,शोहरवर्दी, बानवा-फकीर, जोगी-फकीर आदि जो कुछ सरनेम लिखते हैं उन्हें भी बतायें 

इसलिए पूरे हिन्दुस्तान में हर जुमे के दिन समाज के प्रबुद्धजन मस्जिद, मदरसों, दरगाह,खानकाहो, चिल्ला, तकियो में लोगों को जागरूक करना सुनिश्चित करेंगे .

#राष्ट्र हित में मुस्लिम फकीर समाज की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया #

फकीर समाज अपने पूर्वज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबा मजनू शाह मलंग., बाबा अहमदउल्ला शाह सहित सैकड़ों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पग चिन्हों पर चलते हुए..
1. राष्ट्र पहले धर्म बाद में-यहीं असली पहचान होनी चाहिए 
2. संविधान सर्वोपरि. शरियत का राजनीतिक दुरुपयोग नहीं होना चाहिए 
3. त्यौहार बनें भाईचारे का संदेश न कि दंगे का बहाना 
4. फकीर समुदाय को डर और वोट बैंक की राजनीति से बाहर निकालना जरूरी 
5. वक्फ बोर्ड-सुधार, पारदर्शिता और राष्ट्र सेवा की ओर एक कदम है समाज को खुलकर सपोर्ट करना चाहिए 
6. आतंकवाद और मजहब-दोनों का कोई रिश्ता नहीं- इस संदेश को पूरे देश में फैलाना 
7. पहलगाम और मुर्शिदाबाद जैसी घटनायें-शरीयत नहीं, शर्म है इसकी घोर निंदा होनी चाहिए 
फकीर समाज ने वीर सैनिकों की कुशलता और सफलता के लिए विशेष प्रार्थना का आयोजन कर सभी को सेना के लिए एकजुट होकर प्रार्थना करने का संदेश दिया ...

8. आस्था का आदान प्रदान-भारत की पहचान है हमे एक दूसरे के आस्था का सम्मान करना चाहिए 
9. मीडिया और सोशल मीडिया-जिम्मेदारी निभाए,जहर न फैलाए इसके लिए समाज के लोंगो को सजग किया गया 
10. यूपी समेत अन्य राज्यों में राष्ट्रवादी मुस्लिम फकीर समुदाय को सरकार हिस्सेदारी सुनिश्चित करे राष्ट्रवादी नेतृत्व से सोच बदलेगी, सोच बदलेगी तो समाज और देश बदलेगा.

और अंत में बैठक के आयोजक रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर खुर्शीद अली शाह जी को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सूफी शाह मलंग प्रकोष्ठ का जिला सह संयोजक लखनऊ की घोषणा की गयी. 

बैठक मे प्रमुख हस्तियां 

राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफी शाह मलंग प्रकोष्ठ, खुर्शीद शाह,मोहसिन शाह, सफ़ीक शाह, मोहम्मद नियाज शाह, मोहम्मद राज, शहजादा सलीम शाह, तनवीर आलम जी,यूनुस शाह, बाबा आलम वारसी सहित 18 मंडलों के प्रभारी मौजूद रहें.

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...