Skip to main content

DlightNews मुनीन्द्र पान्डेय बांदा

शालिनी सिंह पटेल ने उठाई डीजे ध्वनि प्रदूषण और ट्रैफिक जाम के खिलाफ आवाज, जिलाधिकारी ने दिया कार्रवाई का भरोसा

बांदा।
जनता दल (यूनाइटेड) की प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने शादी समारोहों और सामाजिक आयोजनों में डीजे के अनियंत्रित उपयोग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि डीजे की तेज आवाज से रात में ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है और इससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि तेज डीजे बजने से बुजुर्ग, बच्चे, बीमार और छात्र सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। यह संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिलने वाले "शांतिपूर्ण जीवन जीने के अधिकार" का उल्लंघन है।

ज्ञापन में कहा गया है कि कई बार बारात जुलूसों में डीजे की वजह से सड़कें जाम हो जाती हैं और एम्बुलेंस जैसी आपात सेवाएं भी फंस जाती हैं, जिससे गंभीर मरीजों की जान पर बन आती है। यह भारतीय दंड संहिता की धारा 268 और 283 के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।

शालिनी सिंह पटेल ने मांग की है कि—

1. डीजे के इस्तेमाल के लिए समय और ध्वनि सीमा तय की जाए।


2. रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक लगे और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।


3. बारात जुलूसों के दौरान ट्रैफिक बाधित न हो, इसके लिए पुलिस को सतर्क किया जाए और एम्बुलेंस के लिए वैकल्पिक रास्ता तय हो।


4. ध्वनि प्रदूषण के खतरे को लेकर आम जनता को जागरूक किया जाए।



इस पर जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर निर्देश जारी किए जाएंगे।

इस पहल की जिलेभर में सराहना हो रही है। लोगों ने कहा कि यह कदम जनहित में है और इससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।