Skip to main content

DlightNews

बरेली में सामाजिक विकास एवं मनोरंजन प्रदर्शनी शुरू, 15 मई से 5 जुलाई तक चलेगी नुमाइश
, बरेली सेजिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट
बरेली। जनपद बरेली एक बार फिर रंग-बिरंगी रौनक से गुलजार होने जा रहा है। यहां की प्रसिद्ध सामाजिक विकास एवं मनोरंजन प्रदर्शनी का आयोजन इस बार 15 मई से 5 जुलाई तक किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी न केवल स्थानीय नागरिकों के लिए एक बड़ा आकर्षण है, बल्कि आसपास के जिलों से भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस बार प्रदर्शनी में खास बात यह है कि इसे नए और अनोखे अंदाज में सजाया गया है, जिसमें आधुनिकता और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

एफिल टावर से लेकर बरेली के झुमके तक – थीम आधारित सजावट

नुमाइश कमेटी के आयोजक अजय मोहन शर्मा ने बताया कि इस बार प्रदर्शनी को खास थीम बटरफ्लाइ पर सजाया गया है। प्रदर्शनी स्थल पर पेरिस के विश्वप्रसिद्ध एफिल टावर की झलक देखने को मिलेगी। इसके अलावा बरेली की सांस्कृतिक पहचान 'झुमका' को भी खास रूप से प्रस्तुत किया गया है। इन थीम आधारित सजावटों के माध्यम से न केवल मनोरंजन, बल्कि लोगों को सांस्कृतिक और वैश्विक दृष्टिकोण से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

मनोरंजन के भरपूर साधन – झूले और सेल्फी पॉइंट्स

प्रदर्शनी में बच्चों और युवाओं के लिए खास तौर पर विभिन्न प्रकार के झूलों की व्यवस्था की गई है। ये झूले आधुनिक तकनीक से युक्त हैं और पूरी सुरक्षा के साथ संचालित किए जाएंगे। साथ ही सेल्फी लेने के शौकीनों के लिए आकर्षक बैकड्रॉप्स और कई 'सेल्फी पॉइंट्स' तैयार किए गए हैं, जिनमें एफिल टावर, बरेली का झुमका, रंग-बिरंगे बलून, बटर फ्लाइ, आई लव इंडिया और फूलों की थीम शामिल हैं। इसके अलावा भूत बंगला, सुपर ड्रैगन ट्रेन के साथ-साथ एक ओर विश्वास किचन वेयर और लड्डू चाइना स्टेशनरी सेंटर भी देखने को मिलेगा। 

खानपान के विविध विकल्प – स्वाद का तड़का

प्रदर्शनी में भोजन प्रेमियों के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। यहां पर विभिन्न प्रकार के खानपान के स्टॉल लगाए गए हैं, जिसमें उत्तर भारतीय, दक्षिण भारतीय, चाइनीज, फास्ट फूड के अलावा कई और व्यंजनों की भी विशेष प्रस्तुति की गई है। साथ ही स्थानीय स्ट्रीट फूड जैसे चाट, गोलगप्पे, समोसे, टिक्की भी लोगों को खूब भा रहे हैं। हरिद्वार के मशहूर चोटीवाला की तर्ज़ पर इटावा का फेमस चोटी वाला भी यहां मौजूद है। 

सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाएं

प्रदर्शनी स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दोनों गेट पर सुरक्षा गार्ड और पुलिस प्रशासन मौजूद हैं। महिलाओं और बच्चों की विशेष सुरक्षा के लिए महिला सुरक्षाकर्मी की भी तैनात की गई हैं। पार्किंग की व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित किया गया है, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

स्थानीय लोगों में उत्साह

प्रदर्शनी की खबर सामने आते ही स्थानीय लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। दुकानदारों को भी इससे अच्छे व्यापार की उम्मीद है। खासकर गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बच्चों और परिवारों के लिए यह प्रदर्शनी शाम बिताने की शानदार जगह है।
प्रेस वार्ता में जगमोहन सिंह, अक्षय सिंह, अजय मोहन शर्मा, धर्मेन्द्र मैसी आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...