Skip to main content

DlightNews

*यदुवंशी महासभा द्वारा गंगा दशहरा पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद का होगा सम्मान*

नैतिक आवाज संवाददाता 
विश्वनाथ गंज- ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद की पहल पर क्षेत्र पंचायत निधि से ऐतिहासिक पौराणिक स्थल खुइलन धाम परिसर के सौंदर्यीकरण की चर्चा आम जनता के बीच बहुत ही जोर-शोर से चल रही है यदुवंशी महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट चंद्र कांत यादव ने कहा कि ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल खुइलन धाम परिसर समस्या ,अव्यवस्था को लेकर लंबे समय से उपेक्षित रहा है सुविधाओं का यहां अभाव था जेठवारा मान्धाता रोड से खुइलन धाम पहुंचने के लिए अच्छी सड़क तक नहीं थी जिससे दिन ब दिन गंगा दशहरा पर लगने वाला विशाल मेला अपनी रौनक खोता जा रहा था यदुवंशी महासभा अध्यक्ष एडवोकेट चंद्र कांत यादव ने कहा कि खुइलन धाम परिसर की अव्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोग कई बार जनप्रतिनिधियों और नेताओं से मिलकर सौंदर्यीकरण की मांग किए लेकिन खुइलन धाम परिसर की अव्यवस्थाओं और समस्या को कोई सुनने वाला नजर नहीं आ रहा था आखिरकार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने स्वत: खुइलन धाम पौराणिक स्थल की समस्या को संज्ञान में लिया और क्षेत्र पंचायत निधि से खुइलन धाम में बड़े पैमाने पर सौंदर्यीकरण कार्य शुरू करवा दिया जिससे खुइलन धाम परिसर में रौनक लौटने लगी है और सौंदर्यीकरण लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है/ यदुवंशी महासभा अध्यक्ष एडवोकेट चंद्र कांत यादव ने बताया कि खुइलन धाम पर गंगा दशहरा पर विशाल मेला लगता है जहां पर राज्य के अलग-अलग जिले से लोग आते हैं लाखो लोगो की आस्था और श्रद्धा का केंद्र बन चुके खुइलन धाम पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद का जोरदार स्वागत किया जायेगा इस स्वागत कार्यक्रम में भारी संख्या में यदुवंशी महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे/ यदुवंशी महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पत्रकार विजय यादव, आर पी यादव, आशीष यादव, गुललुर यादव, प्रेम यादव, सोनू यादव, ने तैयारी शुरू कर दिया है/

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...