Skip to main content

DlightNews मुनीन्द्र पान्डेय बांदा

*सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वास्थ शिवर एवम् रक्तदान शिवर का हुआ आयोजन* 
 _बच्चों को स्वास्थ संबंधी जानकारी के साथ शिक्षकों का हुआ रक्तदान_ 
सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बांदा में संस्था सेवर्स ऑफ लाइफ के तत्वाधान में आज दिनांक 15 मई को स्वास्थ शिवर एवम् रक्तदान शिवर का आयोजन हुआ जिसमें डॉक्टर हिमांशु सिंह जी (मस्तिक रोग विशेषज्ञ) रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा, डॉo नम्रा सिराज डीजीओ, डॉ0 मोo मसजूद नेत्र रोग विशेषज्ञ, मो0 आकिब फारुकी एमडी ने सभी बच्चों को स्वास्थ्य से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां दी, अपनी आंखों को अपने मस्तिष्क को एवं अपने पूरे शरीर को किस प्रकार से स्वस्थ रखा जाता है उसके बारे में आवश्यक टिप्सों का आदान-प्रदान किया। पढ़ाई के समय कितनी रोशनी में आपको पढ़ना है नेत्र विशेषज्ञ के द्वारा बताया गया और आंखों से संबंधित जांचों के लिए बताया। सभी चिकित्सकों द्वारा बच्चों की जांचे की गई और स्वास्थ्य संबंधी बातों को ध्यान में रखने हेतु प्रेरित किया गया।
सेवर्स ऑफ लाइफ संस्था जो आठ वर्षों लगातार प्रतिदिन जरूरतमंदों को रक्तदान करने का कार्य करती है ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों ने रक्तदान कर मानवता का कार्य किया। उक्त रक्तदान शिविर में सेवर्स ऑफ लाइफ लाइफ के अध्यक्ष सलमान खान, सलाहकार/मीडिया सुनील सक्सेना, कार्यकारणी सदस्य आसिफ अंसारी,ब्लड बैंक से पी आरओ प्रमोद द्विवेदी, प्रमोद यादव सहित ब्लड बैंक स्टाफ सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक, समस्त स्टाफ मौजूद रहा और अपनी अपनी सेवाएं प्रदान की।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।